एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की नई चाल, नेपाल में फैला रहा झूठी अफवाहें, हिंदू नाम वाले अकाउंट्स का इस्तेमाल

नेपाल में हिंसक प्रदर्शक को अब पाकिस्तान एक मौके के रूप में भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है और झूठी मुहिम फैला रहा है कि नेपाल में हुए हिंसक प्रदर्शन का जिम्मेदार भारत है.

नेपाल में हालिया हिंसा और सत्ता परिवर्तन के बीच पाकिस्तान एक बार फिर भारत के खिलाफ सोशल मीडिया पर झूठी मुहिम चला रहा है. भारतीय खुफिया एजेंसियों की मॉनिटरिंग में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तानी सेना 9 सितंबर से सोशल मीडिया पर लगातार नेपाल में भारत-विरोधी नैरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, मॉनिटरिंग में सामने आया है कि पाकिस्तान 9 सितंबर से सोशल मीडिया पर झूठा प्रोपेगेंडा फैला रहा है कि नेपाल में आगजनी और सत्ता परिवर्तन के पीछे भारत है और ये झूठा प्रोपेगेंडा नेपाल के लोगों तक पहुंचे, इसके लिए पाकिस्तानी सेना और ISI के बॉट एकाउंट्स पोस्ट में नेपाल में ट्रेंड हो रहे हैशटैग भी उपयोग कर रहे हैं, ताकि नेपाल की जनता तक भारत के खिलाफ उसका झूठा प्रोपेगेंडा फैलाया जा सके.

हिंदू नाम वाले बोट्स अकाउंट्स भी प्रयोग

भारत के खिलाफ नेपाल के लोगों को भड़काने के लिए सोशल मीडिया पर फैलायी जा रही झूठी कैंपेन की जब एबीपी न्यूज ने कीवर्ड और हैशटैग एनालिसिस की तो सामने आया कि 9 सितंबर से 11 सितंबर तक 85 हजार से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स से भारत के खिलाफ नेपाल में झूठा प्रोपेगेंडा फैलाया गया, जिसकी कुल रीच 72 लाख से अधिक थी. साथ ही इस कैंपेन में ISI ने हिंदू नाम वाले बोट्स अकाउंट्स का भी प्रयोग किया था, जिससे ऐसा लगे कि पोस्ट नेपाल या भारत के लोग भी कर रहे हैं.

पाकिस्तान से ऑपरेट 82 प्रतिशत अकाउंट्स

भारत के खिलाफ चलाए गए इस झूठे प्रोपेगेंडा की एनालिसिस में ये भी सामने आया कि भारत के खिलाफ झूठे नैरेटिव में 82 प्रतिशत अकाउंट्स पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे, वहीं पांच प्रतिशत बांग्लादेश और इंडोनेशिया से चलाए जा रहे हैं. 

साथ ही VPN का प्रायेग करके ISI ने लोकेशन नेपाल सेट की थी, जिसमें सबसे अधिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' पर प्रोपेगेंडा पोस्ट किया गया. दूसरे नंबर पर टिकटॉक पर और तीसरे नम्बर पर फेसबुक का यूज किया जा रहा है.

भारत के खिलाफ पाकिस्तान का ये एजेंडा

साइबर विशेषज्ञ कुमुद दुबे के मुताबिक, नेपाल के लोगों को भारत के खिलाफ भड़काने के लिए पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर कैंपेन टूलकिट चलायी थी, जिसमें एक ही जैसी पोस्ट कई bots अकाउंट्स से की गई थी और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और सेना का ISPR हमेशा ऐसा करता रहता है. 

वहीं फॉरेन एक्सपर्ट रॉबिंदर सचदेव के मुताबिक, भारत के खिलाफ नेपाल में सोशल मीडिया कैंपेन चलाने और नेपाल के लोगों को भारत के खिलाफ भड़काने से पाकिस्तान का सिर्फ ही एक ही एजेंडा सिद्ध होता है कि नेपाल को भारत से दूर करके चीन के करीब लाया जाए, ताकि उसका फर्जी नोटों से लेकर आतंकवाद तक का धंधा नेपाल की सरजमीं पर चल पाए.

सीजफायर के बाद चला पाकिस्तान का झूठा प्रोपेगेंडा

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान भारत के खिलाफ सोशल मीडिया पर झूठा प्रोपेगेंडा फैला रहा है. 10 मई को सीजफायर के बाद से अब तक भारतीय खुफिया एजेंसियो की एनालिसिस में साढ़े 300 से अधिक पाकिस्तान की ओर से सोशल मीडिया पर झूठे कैंपेन सामने आ चुके हैं. ऐसे में जरूरी है कि भारत ना सिर्फ विदेश में अपने खिलाफ झूठे सोशल मीडिया नैरेटिव को ध्वस्त करे, बल्कि पाकिस्तान को इसका जवाब दे.

ये भी पढ़ें:- वक्फ संशोधन कानून होगा लागू या लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट कल सुनाएगा फैसला

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
हत्या-चोरी को अंजाम देकर आरोपी नेपाल फरार, ऑपरेशन चला पुलिस ने किया गिरफ्तार
हत्या-चोरी को अंजाम देकर आरोपी नेपाल फरार, ऑपरेशन चला पुलिस ने किया गिरफ्तार
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget