एक्सप्लोरर

फिर टूटने वाला है पाकिस्तान! जानें क्यों मौलाना की तरह बात कर रहे हैं PAK आर्मी चीफ असीम मुनीर

पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने ओवरसीज पाकिस्तानी कन्वेंशन कार्यक्रम में कश्मीर के समर्थन में फिर से अनाप-शनाप बयानबाजी की और भारत के खिलाफ खूब आग उगली.

क्या पाकिस्तान फिर टूटने के कगार पर है? ये सवाल उठ रहा है, क्योंकि जिस तरह पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भारत, कश्मीर और हिंदुओं को लेकर जो मजहबी उन्माद से भरा भाषण दिया है. ठीक वैसा ही एक भाषण 1971 में बांग्लादेश (ईस्ट पाकिस्तान) के बनने से पहले तत्कालीन सेना प्रमुख याह्या खान ने दिया था. 

पीओके और बलूचिस्तान हाथ से निकलता देखकर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने अपनी फौज को अलर्ट करने के बजाए मजहब का सहारा लिया है. ऐसे में सेना की यूनिफॉर्म पहनने के बावजूद जनरल मुनीर एक मौलाना की तरह तकरीर कर रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तानी सेना के टैंकों में न तो चलाने के लिए तेल है और न ही मुनीर को अपनी फौज पर भरोसा.

पाकिस्तान को फिर याद आ रहा है मजहब 
आतंकवाद के रास्ते पर चलने के कारण दुनिया से अलग-थलग पड़े पाकिस्तान को अब अपना मजहब याद आ रहा है. भारत की बढ़ती सैन्य ताकत और पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में तिरंगा लहराने से घबराए पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने अब इस्लाम के नाम पर पाकिस्तानी अवाम को एकजुट करना शुरू कर दिया है.

पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने बुधवार (16 अप्रैल, 2025) को ओवरसीज पाकिस्तानी कन्वेंशन कार्यक्रम में कश्मीर के समर्थन में फिर से अनाप-शनाप बयानबाजी की और भारत के खिलाफ खूब आग उगली. मुनीर ने मजहब के नाम पर मुसलमानों को एक साथ लाने की गुहार लगाई है. दरअसल पीओके में शहबाज शरीफ सरकार और सेना का खूब जमकर विरोध हो रहा है. जिसके बाद पाकिस्तान की कुर्सी हिल गई है.

इस वजह से मुनीर को सता रहा है डर
जनरल मुनीर ने कहा कि हम जीवन के हर मुमकिन पहलू में हिंदुओं से अलग हैं. हमारे धर्म, रिवाज, परंपराएं, सोच और महत्वाकांक्षाएं अलग हैं, इसलिए हमारे पूर्वजों ने पाकिस्तान की नींव रखी. मुनीर को अपनी जमीन खिसकते देख इतना डर सता रहा है कि पाकिस्तानी अवाम से उन्होंने अपने बच्चों को देश के बंटवारे की कहानी सुनाने का आह्वान कर डाला.

मुनीर ने अपने संबोधन में बलूचिस्तान को अलग राष्ट्र बनाने की बलोच लड़ाकों की विचारधारा को लेकर कहा कि 1500 बलूच लड़ाकों की 10 पुश्तें भी बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग नहीं करवा पाएंगी. हकीकत ये है कि ट्रेन हाईजैकिंग से लेकर पाकिस्तानी सेना पर जबरदस्त हमलों को लेकर माना जा रहा है कि बलूचिस्तान में आजादी का आंदोलन उग्र रूप ले चुका है.

सीरिया से भी बदतर पाकिस्तान की हालत
ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान आज दुनिया में दूसरा ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा आतंकी हमले होते हैं. आतंकवाद, हिंसा और अलगाववाद में आज पाकिस्तान ने सीरिया जैसे देश को भी पीछे छोड़ दिया है. 

पीओके मिलने पर खत्म हो जाएगा कश्मीर विवाद: जयशंकर
हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में ये कहकर खलबली मचा दी थी कि पीओके अगर भारत को वापस मिल जाता है तो कश्मीर समस्या का समाधान हो जाएगा.

भारत का मुकुट-मणि है पीओके: राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीओके को भारत का मुकुट-मणि बताया था. राजनाथ सिंह ने साफ कहा था कि बिना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के जम्मू-कश्मीर अधूरा है, क्योंकि पीओके भारत का मुकुट-मणि है.

ये भी पढ़ें:

पूर्व रॉ चीफ ने अपनी किताब में फारुख अब्दुल्ला को लेकर क्या लिखा, जो खड़ा हो गया सियासी बवंडर?

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget