एक्सप्लोरर

'बालाकोट में आतंकी शिविरों को फिर से सक्रिय करने की कोशिश कर रहा है पाकिस्तान'

सरकार ने बुधवार को कहा कि खुफिया सूचनाओं के अनुसार पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकी शिविरों को फिर से सक्रिय करने के प्रयासों के संकेत मिले हैं.

नई दिल्ली: सरकार ने बुधवार को कहा कि खुफिया सूचनाओं के अनुसार पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकी शिविरों को फिर से सक्रिय करने के प्रयासों के संकेत मिले हैं. बालाकोट स्थित आतंकी शिविरों को भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों से बमबारी कर नष्ट कर दिया गया था.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.

उन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा और इसकी अखंडता तथा संप्रभुता बनाए रखने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा,"खुफिया सूचनाओं से संकेत मिलते हैं कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन बालाकोट स्थित अपने शिविर को फिर से सक्रिय करने और भारत के खिलाफ जिहादी उन्माद फैलाने के लिए प्रयासरत हैं."

सेना प्रमुख ने कहा- बालाकोट में फिर सक्रिय हैं आतंकी

बालाकोट एयरस्ट्राइक पर फिल्म लेकर आएंगे विवेक ओबेरॉय

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर किए गए आतंकवादी हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने 26 फरवरी को बालाकोट स्थित आतंकी शिविर पर बमबारी कर उसे नष्ट कर दिया था.

रेड्डी ने बताया कि सरकार की नीति आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की है और सुरक्षा बलों की आतंकवाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई के चलते पिछले कुछ साल के दौरान जम्मू कश्मीर में कई आतंकवादियों का सफाया किया गया है.

बालाकोट एयर स्ट्राइक: महज़ डेढ़ मिनट में निपटा था पूरा मिशन

देखिए वो ग्वालियर एयरबेस जहां से बालाकोट एयर स्ट्राइक के लिए मिराज विमान ने भरी थी उड़ान

उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में इस साल 17 नवंबर तक आतंकवाद की करीब 594 घटनाएं हुईं जिनमें 37 नागरिक और 79 सुरक्षा कर्मी मारे गए.

गृह राज्य मंत्री ने बताया कि जम्मू कश्मीर में 2018 के दौरान आतंकवाद की 614 घटनाएं हुई थीं जिनमें 39 नागरिक एवं 91 सुरक्षा कर्मी मारे गए थे. रेड्डी ने बताया कि अक्टूबर 2019 तक सीमा के दूसरी ओर से घुसपैठ के 171 प्रयास किए गए जबकि 2018 में ऐसे प्रयासों की संख्या 328 थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget