एक्सप्लोरर

Indian Railway: पाकिस्तान ने नहीं रखा समझौता का मान, समझौता एक्सप्रेस के कोच लौटाने से कर रहा इंकार

Indian Railway: भारत ने पाकिस्तान के साथ समझौते के तहत समझौता एक्सप्रेस चलाई, लेकिन इस एक्सप्रेस के बंद होने के बाद पाकिस्तान के मन में खोट आ गया और उसने भारतीय रेलवे के 10 कोच वापस नहीं लौटाए.

Indian Railway: वादाखिलाफी कैसे की जाती है ये कोई पाकिस्तान रेलवे से सीखे. दोस्ती यारी में भारत से पाकिस्तान के लिए शुरू की गई समझौता एक्सप्रेस ( Samjhauta Express) के बंद होने के बाद यह देश इस ट्रेन के 10 कोच पर कुंडली मारकर बैठ गया है. धड़ल्ले से वह इन कोचों का इस्तेमाल कर रहा है. बीते तीन साल से ये कोच पाकिस्तान रेलवे ने अड़ा कर रखे हैं.

तोड़ा समझौता नहीं लौटाए कोच

गौरतलब है कि साल 22 जुलाई 1976 को शिमला समझौते के तहत समझौता एक्सप्रेस चलाई गई थी. यह ट्रेन अमृतसर और लाहौर के बीच दौड़ा करती थी. इसके बाद साल 1994 में इसे अटारी स्टेशन से लाहौर के बीच दौड़ाया गया. इस ट्रेन को चलाने का एकमात्र उद्देश्य था कि आपसी रिश्तों में खटास वाले इन दोनों देशों के बाशिंदे अपने लोगों से आसानी से मिल पाएं. लेकिन पाकिस्तान ने कई बार ट्रेन को रोका भी दिया था.

साल 2019 में बंद हो गई यह ट्रेन

साल 2019 आखिरी साल था जब भारत ने सात अगस्त को इसे अमृतसर से अटारी स्टेशन के लिए रवाना किया था, लेकिन इस दौरान भारत ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया था. इस वजह से नाराजगी के चलते पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस वाला समझौता तोड़ दिया. पाकिस्तान ने इसके साथ ही इस एक्सप्रेस को हमेशा के लिए बंद कर दिया.

संबंध तो तोड़े, लेकिन कोच करता है इस्तेमाल

साल 2019 को जब समझौता एक्सप्रेस पाकिस्तान के लिए रवाना हुई तो नाराजगी में पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस दो बंद कर दी, लेकिन इसके कोच भारतीय रेलवे को लौटाने की जहमत नहीं उठाई. इस एक्सप्रेस के 11 कोच के साथ मालगाड़ी के डिब्बे भी थे जो आज तक भारत नहीं लौट पाए हैं. इन तीन सालों में भारतीय रेलवे ने कई बार लेटर लिखकर ये कोच लौटाने को कहा, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा. साल 2020 में भारत सरकार ने पाकिस्तान को समझौता एकसप्रेस के कोच लौटाने को लेकर लिखा, लेकिन उसके कान पर जूं तक नहीं रेंगी. पाकिस्तान इन कोचों को लौटाने की जगह बेशर्मी से इनका इस्तेमाल अपने देश के पैसेंजर्स के लिए कर रहा है.

ये भी पढ़ें:

Indian Railways: भारतीय रेलवे की सबसे लंबी दूरी की सुपरफास्ट ट्रेन है विवेक एक्सप्रेस, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Indian Railway: जानें भारतीय रेलवे में AC 3 इकॉनमी (3ई) और AC 3 टियर (3ए) में क्या अंतर है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
बंगाल: दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
बंगाल: दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
‘जब ये बिहार-बंगाल में चुनाव हारते हैं तब...’, नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला
‘जब ये बिहार-बंगाल में चुनाव हारते हैं तब...’, नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

वीडियोज

Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget