एक्सप्लोरर

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा की यात्रा को लेकर पाकिस्तान ने तय की शर्तें, भारत के सभी प्रस्तावों का किया विरोध

सिख धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर में जाने को लेकर बन रहे करतारपुर कॉरिडोर के 12 नवंबर 2019 तक पूरे हो जाने की उम्मीद है. इस गुरुद्वारा दरबार साहिब की यात्रा को लेकर भारत ने पाकिस्तान के सामने कई प्रस्ताव रखे थे, लेकिन सभी का पाकिस्तान ने या तो विरोध किया है या अभी उसका जवाब नहीं दिया है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर चालू करने के लिए कई नियम और शर्तें तय की हैं. इन नियम और शर्तों में पाकिस्तान ने सिख धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में शामिल इस स्थान को पूरे साल खुला रखने के भाारत के प्रस्ताव का विरोध किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. इस्लामाबाद ने शर्तें लगाने के साथ ही नई दिल्ली के सभी प्रस्तावों का विरोध किया है और कहा है कि सिर्फ 700 श्रद्धालु ही गुरुद्वारा दरबार साहिब, करतारपुर का दर्शन कर सकते हैं.

सिर्फ भारतीय नागरिकों को दी जाएगी इजाजत

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने कहा है कि श्रद्धालुओं को सिर्फ एक विशेष परमिट व्यवस्था के तहत करतारपुर की यात्रा करने की इजाजत दी जाएगी. भारत ने प्रस्ताव दिया था कि भारतीय नागरिकों के अलावा ‘ओवरसीज इंडियन कार्ड ’(ओआईसी) धारकों को भी तीर्थयात्रा की इजाजत दी जाए. लेकिन पाकिस्तान ने कहा कि सिर्फ भारतीय नागरिकों को ही इजाजत दी जाएगी.

भारत के कई प्रस्तावों का पाकिस्तान ने अभी जवाब नहीं दिया है

भारत ने इसके साथ ही सुझाव दिया था कि गलियारा को हफ्ते में सातों दिन और साल में 365 दिन खुला रखा जाए लेकिन पाकिस्तान ने कहा है कि इसे सिर्फ तीर्थयात्रा के दौरान ही खुला रखने की इजाजत दी जाएगी. अधिकारी ने बताया कि नयी दिल्ली ने कहा है कि 5,000 लोगों को हर दिन इजाजत दी जानी चाहिए लेकिन इस्लामाबाद ने कहा कि 700 से अधिक लोगों को इजाजत नहीं दी जाएगी. पाकिस्तान ने विशेष दिनों में 10,000 लोगों को यात्रा की इजाजत देने के भारत के प्रस्ताव का अभी जवाब नहीं दिया है.

कॉरिडोर के 12 नवंबर 2019 तक पूरे होने की उम्मीद

भारत का कहना है कि व्यक्तिगत रूप से या समूह में लोगों को यात्रा की इजाजत दी जाए लेकिन पाकिस्तान ने कहा है कि सिर्फ उन समूहों को इजाजत दी जाएगी जिनमें कम से कम 15 लोग होंगे. पाकिस्तान रावी नदी पर एक पुल के निर्माण के भारत के प्रस्ताव पर सहमत नहीं हुआ है और यात्रियों को करतारपुर साहिब की पदयात्रा करने की इजाजत देने के भारत के प्रस्ताव का जवाब नहीं दिया है. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि असहयोग के बावजूद गलियारे पर काम पूरी मुस्तैदी से चल रहा है और परियोजना के 12 नवंबर 2019 तक पूरी होने की उम्मीद है. इस साल गुरू नानक देव की 550 वीं जयंती मनाई जा रही है.

शमी की हैट्रिक से भारत ने वर्ल्ड कप में पूरा किया जीत का अर्धशतक, अफगानिस्तान को 11 रनों से हराया

बंगाल: हिंसा प्रभावित भाटपारा का दौरा करके लौटा BJP प्रतिनिधिमंडल, फिर हुई झड़पें जम्मू-कश्मीर: शोपियां के कीगम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget