एक्सप्लोरर

Pakistan Drone Shot Down: बीएसएफ ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो पाकिस्तानी ड्रोन मारे, हेरोइन बरामद

Pakistani Drone: बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने बताया कि तलाशी के दौरान एक ड्रोन बरामद किया गया है. आगे का सर्च ऑपरेशन जारी है.

Pakistan Drone Shot Down: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग घटनाओं में चार पाकिस्तानी ड्रोन का पता लगाया और उनमें से तीन को अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे पंजाब में मार गिराया. बीएसएफ प्रवक्ता ने शनिवार (20 मई) को बताया कि शुक्रवार रात इन तीनों ड्रोन का पता लगाया गया. 

बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने बताया कि तलाशी के दौरान एक ड्रोन बरामद किया गया है. आगे का सर्च ऑपरेशन जारी है. पिछले 2 दिनों में बीएसएफ ने यह चौथा ड्रोन मार गिराया है. तीन ड्रोन का शुक्रवार रात को जबकि चौथे ड्रोन का शनिवार रात को पता लगाया गया. 

बरामद हुआ डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके
प्रवक्ता ने बताया कि पहला ड्रोन 'डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके' अमृतसर जिले के धारीवाल गांव से बरामद हुआ. प्रवक्ता के मुताबिक, बीएसएफ जवानों ने शुक्रवार (19 मई) रात करीब नौ बजे गोलीबारी कर इस मानव रहित हवाई वाहन (UAV) को मार गिराया.

2.6 किलोग्राम हेरोइन बरामद 
प्रवक्ता ने बताया कि दूसरा ड्रोन जिले के रतन खुर्द गांव से बरामद किया गया, जब जवानों ने रात करीब साढ़े नौ बजे गोलीबारी की. प्रवक्ता के अनुसार, इस ड्रोन से दो पैकेट जोड़े गए थे, जिनमें से 2.6 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई.

पाकिस्तानी सीमा में गिरा ड्रोन 
उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात तीसरे ड्रोन को भी रोका गया, लेकिन उसे बरामद नहीं किया जा सका क्योंकि वह पाकिस्तानी सीमा में गिरा. प्रवक्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि लोग पाकिस्तानी सीमा के अंदर इस तीसरे ड्रोन को एकत्र कर रहे हैं.

अधिकारियों ने कहा कि चौथे ड्रोन ने "शनिवार की रात को भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और अमृतसर सेक्टर में उस पर गोलीबारी की गई." उन्होंने कहा, ड्रोन और संदिग्ध नशीले पदार्थों का एक बैग बरामद किया गया है.

ये भी पढ़ें: Imran Khan Case: लाहौर HC ने इमरान के 120 से ज्यादा समर्थकों को रिहा करने का निर्देश दिया, पूर्व PM की गिरफ्तारी के बाद हुए थे गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget