एक्सप्लोरर

समंदर में साथ आएंगे देश के दो 'दुश्मन', फारस की खाड़ी में चीन-पाकिस्तान की नेवल एक्सरसाइज, अलर्ट मोड में भारत

Pakistan-China Military Exercise: चीन और पाकिस्तान की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. इन दिनों दोनों ही फारस की खाड़ी में नौसैन्य अभ्यास की शुरुआत करने जा रहे हैं.

Israel-Hamas War: मिडिल ईस्ट में इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग पर चीन और पाकिस्तान की भी निगाहें हैं. इस युद्ध पर नजरें गड़ाए चीन-पाकिस्तान ने अब नौसैन्य अभ्यास की तैयारी शुरू कर दी है. नवंबर के मध्य में चीन और पाकिस्तान की नौसेना मिलकर संयुक्त अभ्यास यानी ज्वाइंट एक्सरसाइज करने वाली हैं. पाकिस्तानी नौसेना के साथ चीन की पनडुब्बियां और युद्धक जहाज फारस की खाड़ी की ओर बढ़ना शुरू कर देंगे. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की भी इस नौसैन्य अभ्यास पर नजर है और वह दूर से ही इन हालातों पर नजर बनाए हुए है. चीन की टाइप 039 पनडुब्बी को भारत ने ट्रैक किया है. इसके हिंद महासागर में घुसने की जानकारी सामने आई है. चीनी पनडुब्बी फारस की खाड़ी में पाकिस्तानी नौसेना के साथ आने वाली है. भारत पी-8आई एंटी-सबमरीन वारफेयर एयरक्राफ्ट के जरिए चीनी पनडुब्बियों पर नजर रख रहा है. इसके अलावा प्रीडेटर ड्रोन का भी इस्तेमाल हो रहा है. 

फारस की खाड़ी में पहुंचा चीनी युद्धपोत

सरकार के सूत्रों ने बताया, 'एक ड्रेस्ट्रॉयर, फ्रिगेट और एक टैंकर जहाज समेत चीनी नौसेना के युद्धपोत अक्टूबर की शुरुआत से ही फारस की खाड़ी में मौजूद हैं. वे  45वीं एंटी पाइरेसी एस्कॉर्ट फोर्स को एंटी-पाइरेसी ड्यूटी सौंप कर यहां पहुंचे हैं.' सूत्रों ने बताया कि फारस की खाड़ी में मौजूद चीन के तीन युद्धपोत 45वीं एंटी पाइरेसी एस्कॉर्ट फोर्स थे, जो मई 2023 से ही एक्टिव हो चुके थे. चीन हिंद महासागर से लेकर प्रशांत महासागर तक में अपनी पैठ बना रहा है. 

अमेरिका के युद्धपोतों पर होगी चीन-पाकिस्तान की नजर

भारत ने जिस चीनी पनडुब्बी को ट्रैक किया है, उसके साथ सबमरीन सपोर्ट वैसल यानी पनडुब्बी की मदद करने वाला जहाज भी मौजूद रहा है. इस जहाज के जरिए पनडुब्बी काफी दूरी से ही अपने ऑपरेशन को अंजाम दे सकती है. चीनी और पाकिस्तानी युद्धपोत फारस की खाड़ी में आगे बढ़ सकते हैं. अमेरिका ने इजरायल पर हमास के हमले के बाद यहां पर अपने युद्धपोतों को भी तैनात किया हुआ है. चीनी और पाकिस्तानी युद्धपोत इन पर भी नजर रख पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तान का जहरीला बयान, कहा- कश्मीर गाजा जैसा, भारत ने अपने जवाब से धो दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा, दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा, दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget