एक्सप्लोरर

Pakistan Ceasefire violation: प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से पहले पाकिस्तान की नापाक हरकत, सीजफायर तोड़ बॉर्डर पर की फायरिंग

Pakistan Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने ऐसे समय में संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को जम्मू कश्मीर की यात्रा पर जाने वाले हैं.

Pakistan Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने फिर से संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया है. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने बुधवार (14 फरवरी, 2024) को जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक चौकी पर गोलीबारी कर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया. अधिकारियों के अनुसार, मकवाल में सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने सीमा पार से गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया. यह गोलीबारी शाम 5 बजकर 50 मिनट पर शुरू होकर 20 मिनट से अधिक समय तक जारी रही. उन्होंने कहा कि भारत की तरफ कोई हताहत या क्षति नहीं हुई. 

पहले भी हुई गोलीबारी
पिछले साल, 8-9 नवंबर की मध्यरात्रि को सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी में बीएसएफ के एक जवान शहीद हो गए थे. 25 फरवरी, 2021 को दोनों देशों के बीच नए सिरे से संघर्षविराम पर सहमति बनने के बाद से मौत का यह पहला मामला था.  26 अक्टूबर को जम्मू के अरनिया सेक्टर में भी सीमा पार से गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान और एक महिला घायल हो गई थी, जबकि 17 अक्टूबर को इसी तरह की घटना में एक अन्य बीएसएफ जवान घायल हो गया था. 

हाई अलर्ट पर सुरक्षाकर्मी 
अधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है. संघर्षविराम उल्लंघन की घटना ऐसे वक्त में सामने आई है जब जम्मू-कश्मीर प्रशासन 20 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा की तैयारी कर रहा है. अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी का जम्मू में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है. 

ये भी पढ़ें- आतंकियों ने श्रीनगर में 2 गैर-कश्मीरियों पर की फायरिंग, अमृतसर के रहने वाले शख्स की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget