एक्सप्लोरर

आतंकियों ने श्रीनगर में 2 गैर-कश्मीरियों पर की फायरिंग, अमृतसर के रहने वाले शख्स की मौत

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने गैर-कश्मीरियों को निशाना बनाया है. पिछले साल अनंतनाग और शोपियां जिलों सहित कई जगहों पर गैर-स्थानीय श्रमिकों पर हमले किए गए थे.

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में बुधवार (7 फरवरी) को आतंकी हमला हुआ. आतंकवादियों ने एक गैर-कश्मीरी की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं इस अटैक में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. 

दोनों पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं. अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान अमृतपाल पाल सिंह (31) और घायल की पहचान 27 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है. रोहित के पेट में गोलियां लगी थीं और उसका एसएमएचएस अस्पताल में इलाज हो रहा है. 

पुलिस ने क्या कहा?
जम्मू कश्मीर पुलिस ने हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है. कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने श्रीनगर के शहीद गंज में गैर-कश्मीरी व्यक्ति पर गोलीबारी की और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इनकी पहचान अमृतपाल सिंह के रूप में हुई. वहीं एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है. 

वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर के रहने वाले अमृतपाल सिंह को शाम करीब सात बजे आतंकवादियों ने एके राइफल से नजदीक से गोली मार दी थी. 

पहले भी हुए गैर-कश्मीरियों पर हमले  
पिछले साल आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां जिलों सहित घाटी में गैर-स्थानीय श्रमिकों पर कई हमले किए थे. इस साल कश्मीर में किसी गैर स्थानीय पर आतंकियों का किया गया यह पहला हमला है. 

इनपुट भाषा से भी.

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश नाकाम, सांबा में बॉर्डर के पास संदिग्ध पॉलिथीन बैग में मिला IED

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget