एक्सप्लोरर

पाकिस्तान सेना की कार्रवाई से नहीं लगता कि वह भारत के साथ शांति चाहता है: आर्मी चीफ

सरहद पार चल रहे युद्धाभ्यास और दक्षिणी कमान के युद्धाभ्यास की तुलना से जुड़े एक सवाल पर सेनाध्यक्ष रावत ने कहा कि इस युद्धाभ्यास का सरहद पार की गतिविधियों से कोई लेना देना नहीं है.

राजस्थान: थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा कि पाकिस्तान सेना की कार्रवाई से ऐसा नहीं लगता कि पाकिस्तान भारत के साथ शांति चाहता है. भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के युद्धाभ्यास 'हमेशा विजयी' की समीक्षा के दौरान बाड़मेर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए थलसेनाध्यक्ष ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान सेना कार्रवाई कर रही है और जिस तरह से जम्मू-कश्मीर में आंतकवाद बढ़ रहा है, इससे ऐसा नहीं लगता.

सेना प्रमुख से पूछा गया था कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने हाल ही में एक बयान में भारत के साथ शांति वार्ता में सहयोग की बात कही थी, इस पर उनकी प्रतिक्रिया क्या है. मीडिया ने दूसरा प्रश्न पूछा कि पाकिस्तान-चीन कॉरिडोर के बहाने दोनों देश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अपनी उपस्थिति और गतिविधियां बढ़ा रहे हैं, इसके जवाब में जनरल रावत ने कहा कि ऐसा नहीं है कि इस दिशा में भारत कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, भारत भी लगातार अपनी उपस्थिति और गतिविधिया बढ़ा रहा है.

रावत ने कहा कि हर देश अपनी सुरक्षा जरुरतों के हिसाब से कार्रवाई करता है और भारत भी ऐसा कर रहा है. असाल्ट राइफल को सेना में शामिल किए जाने से जुड़े एक सवाल के जवाब में रावत ने कहा कि इस संबध में सरकार की मंजूरी मिल चुकी है और अभी यह परीक्षण अवधि में है. परीक्षण अवधि पूरी होने के बाद इसे सेना में शामिल कर लिया जाएगा.

सरहद पार चल रहे युद्धाभ्यास और दक्षिणी कमान के युद्धाभ्यास की तुलना से जुड़े एक सवाल पर सेनाध्यक्ष रावत ने कहा कि इस युद्धाभ्यास का सरहद पार की गतिविधियों से कोई लेना देना नहीं है. ऐसे युद्धाभ्यास अपनी प्रशिक्षण प्रणाली को जाचंने के लिए आयोजित किए जाते हैं. उल्लेखनीय है कि सेना की दक्षिणी कमान ने रेगिस्तान में किए जाने वाले युद्धाभ्यास को शुक्रवार को सफलतापूर्वक पूरा किया.

सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने 21 और 22 दिसम्बर को इस युद्धाभ्यास की समीक्षा की थी. सर्विलांस और नेटवर्क केन्द्रियता पर बल देते हुए अनेक हवाई और भूमि आधारित सर्विलांस उपकरण लगाए गए ताकि उनसे सूचना प्राप्त करके कमाण्डरों को बड़े पैमाने पर जानकारी दी जा सके. युद्धाभ्यास में इसके अतिरिक्त कई इलैक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण और नए युग के अन्य फोर्स मल्टीप्लायर्स तकनीक में शामिल किए गए ताकि विरोधी के बारे में प्राप्त सूचना के ऊपर शीघ्र अति शीघ्र कार्यवाही की जा सके. युद्धाभ्यास में मध्यम और लम्बी दूरी के हथियारों के साथ-साथ वायु शक्ति का प्रयोग किया गया. इस युद्धाभ्यास में सेना तथा वायु सेना ने एक साथ काम करके एकजुटता का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया.

सेनाध्यक्ष ने अभ्यास के दौरान सैनिकों द्वारा प्राप्त उच्चतम प्रशिक्षण के लिए सेना की प्रशंसा की. दक्षिण कमान के सैन्य कमाण्डर ले. जनरल डी आर सोनी ने बताया कि इस अभ्यास के दौरान कई महत्वपूर्ण पहलुओं का परीक्षण किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
Embed widget