एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार LoC पर उड़ेंगे राफेल, MiG-29 और Su-30 फाइटर जेट! टेंशन में आ जाएगा पाकिस्तान

NOTAM in Indian Ocean Region: भारत ने एक लंबी दूरी की मिसाइल के परीक्षण के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में करीब 4,790 किलोमीटर लंबा नो फ्लाई जोन घोषित किया है. यह परीक्षण ओडिशा तट से किया जाएगा.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान से चल रही तनातनी के बीच भारतीय वायुसेना मंगलवार (19 अगस्त, 2025) से जम्मू कश्मीर से सटे एलओसी के करीब तीन दिवसीय (19-21 अगस्त तक) युद्धाभ्यास करने जा रही है. इस बाबत, भारतीय वायुसेना ने नोटम जारी किया है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहली बार है कि भारतीय वायुसेना, जम्मू कश्मीर में कोई युद्धाभ्यास करने जा रही है. अभी तक गुजरात और राजस्थान में कई बार वायुसेना की एयर एक्सरसाइज हो चुकी है लेकिन उत्तरी क्षेत्र में पहली बार होने जा रही है.

IAF ने एक्सरसाइज को लेकर नहीं दी कोई जानकारी

भारतीय वायुसेना (IAF) की तरफ से इस एक्सरसाइज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन माना जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के श्रीनगर और अवंतीपुरा एयरबेस इस एक्सरसाइज में शामिल हो सकते हैं. वायुसेना की ओर से जारी नोटिस टू एयरमैन (नोटम) में जम्मू कश्मीर से सटे पंजाब और हिमाचल प्रदेश के इलाकों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि पंजाब के आदमपुर, हलवारा और हिमाचल से सटे अंबाला एयरबेस (हरियाणा) भी एक्सरसाइज में हिस्सा ले सकते हैं.


ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार LoC पर उड़ेंगे राफेल, MiG-29 और Su-30 फाइटर जेट! टेंशन में आ जाएगा पाकिस्तान

ये नोटम, मंगलवार (19 अगस्त) की रात 1.30 बजे से गुरुवार (21 अगस्त) सुबह 5.30 बजे तक चलेगा. इस दौरान इस क्षेत्र में किसी भी तरह के सिविल या (किसी दूसरे देश के) मिलिट्री एयरक्राफ्ट के फ्लाई करने पर पूरी तरह रोक लगी होगी.

अमेरिकी विदेश मंत्री ने जताई आशंका

वहीं, रविवार (17 अगस्त, 2025) को ही अमेरिका के विदेश सचिव (मंत्री) मार्को रूबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम टूटने की आशंका जताई थी. रूबियो ने कहा था कि अमेरिका, भारत और पाकिस्तान पर नजर रखे हुए हैं.

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 11 एयरबेस हो गए तबाह

खास बात है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान के कई एयरबेस बंद पड़े हैं और ऑपरेशन नहीं कर पा रहे हैं. क्योंकि भारतीय वायुसेना ने अपने हवाई हमलों में पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तबाह कर दिया था. 16 अगस्त को ही पाकिस्तानी वायुसेना ने नोटिस जारी कर कहा था कि रहीम यार खान एयरबेस 22 अगस्त तक के लिए बंद है. क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस एयरबेस के रनवे को भारतीय वायुसेना ने तबाह कर दिया था. रनवे पर कई फीट गहरा गड्ढ़ा बन गया था.

हिंद महासागर क्षेत्र में 4,790 किलोमीटर का घोषित किया नो फ्लाई जोन


ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार LoC पर उड़ेंगे राफेल, MiG-29 और Su-30 फाइटर जेट! टेंशन में आ जाएगा पाकिस्तान

वायुसेना के नोटम के अलावा भारत ने 20-21 अगस्त को एक लंबी दूरी की मिसाइल परीक्षण के लिए भी नोटम जारी किया है. इस नोटम में हिंद महासागर क्षेत्र में लगभग 4,790 किलोमीटर का नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है. यह परीक्षण ओडिशा तट से किया जाएगा, जिसमें बालासोर और अब्दुल कलाम द्वीप जैसे स्थलों से लंबी दूरी की कोई मिसाइल दागी जाएगी. अनुमान है कि यह परीक्षण अग्नि-6 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) या हाइपरसोनिक मिसाइल के लिए हो सकता है.

यह भी पढ़ेंः ईडी ने झारखंड टाइगर ग्रुप के सरगना अंकित राज पर की कार्रवाई, 3 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की अटैच

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget