एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, सीमा के पास चौकियों और गांवों को बनाया निशाना

पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास गोलीबारी और मोर्टार के गोले दागे. हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

जम्मू: पाकिस्तानी बलों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास चौकियों एवं गांवों पर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे. अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान भारत की सीमा में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तान ने सुबह करीब सवा छह बजे पुंछ जिले के बालाकोट में नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. हालांकि, भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है.

कठुआ के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान ने की गोलीबारी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई है. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने कठुआ जिले में हीरानगर सेक्टर पर अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास करोल मतराई इलाके में अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलीबारी की.

अधिकारी ने आगे बताया कि पाकिस्तान ने शनिवार देर रात करीब एक बजे गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे. यह गोलाबारी लगभग साढ़े चार घंटे से अधिक समय तक जारी रही.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान की ओर से इस साल जम्मू-कश्मीर में सीमाओं के पास गोलाबारी की घटनाओं में वृद्धि हुई है और 10 जून तक 2,027 बार संघर्ष विराम का उल्लंगन किया गया. राजौरी और पुंछ में इस माह पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के तीन जवान शहीद हुए हैं.

यह भी पढ़ें- 

भारत-चीन विवाद: राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- नरेंद्र मोदी वास्तव में Surender Modi हैं

यूपी: योग दिवस पर बोले योगी आदित्यनाथ- कोरोना 'सदी का सबसे कमजोर वायरस'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget