एक्सप्लोरर

यूपी: योग दिवस पर बोले योगी आदित्यनाथ- कोरोना 'सदी का सबसे कमजोर वायरस'

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को 'सदी का सबसे कमजोर वायरस' बताया. उन्होंने कहा कि कोरोना से घबराएं नहीं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को 'सदी का सबसे कमजोर वायरस' बताते हुए शनिवार को कहा कि कोरोना संक्रमण की गति तेज है, इसलिए इस संक्रमण से खुद को बचाना होगा. योगी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्वसंध्या पर महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद और महायोगी गोरक्षनाथ योग संस्थान की ओर से योग पर आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, 'कोरोना से घबराएं नहीं. यह इस सदी का सबसे कमजोर वायरस है. बस इसके संक्रमण की गति तेज़ है. हमें इस संक्रमण से खुद को बचाना होगा.'

उन्होंने आगे कहा, 'खासकर बच्चे, बुजुर्ग एवं जिनको पहले से कोई रोग है, उन्हें इस संक्रमण के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहने की ज़रूरत है. लिहाजा उनको इसी अनुसार सावधानी भी बरतनी चाहिए.'

'मास्क है जरूरी, दो गज की दूरी'

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस स्लोगन, 'मास्क है जरूरी, दो गज की दूरी' को जरूर याद रखें और इस पर अमल भी करें. अगर हम ऐसा कर लें और घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें तो संक्रमण से बचा जा सकता है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण वैश्विक स्तर पर सबके जीवन में बदलाव आया है और हमें बदलाव के इस दौर में तकनीक के महत्व को समझना होगा. ऐसे में जिन लोगों ने समय और तकनीक दोनों के महत्व को समझा, उन्होंने बेहतर नतीजे भी दिए हैं.

योगी ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकना है तो समूह में एकत्र न हों. बिना समूह में एकत्र हुए भी डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए संवाद स्थापित किया जा सकता है. जो हम आपके साथ भी कर रहे हैं.

200 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया जाता है- यूपी सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग मूलत: भारत की थाती है और प्रधानमंत्री ने इसे वैश्विक सम्मान दिलाकर सराहनीय कार्य किया. उनके अनुसार आज योग दिवस 200 से अधिक देशों में मनाया जाता है जिसका मतलब यह भी है कि इतने देशों से अपनी विरासत के जरिए भारत आत्मीय संवाद भी बनाता है.

उन्होंने आगे कहा कि हालात के कारण योग का यह कार्यक्रम इस बार सामूहिक रूप से संभव नहीं हो पाया. लिहाजा अपने घरों में परिवार के साथ ही योग करें. क्या करना है, कैसे करना है, इसके लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने एक कॉमन योगा प्लेट प्रोटोकॉल जारी किया है. आप योग करते हुए अपनी फोटो या वीडियो भी उस प्लेटफार्म पर अपलोड कर सकते हैं. केंद्र और राज्य सरकार अच्छे योगाभ्यासियों को पुरस्कृत भी करेंगी. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि पहले के वर्षों जैसे ही यह कार्यक्रम सफल और प्रेरणादायी होगा.

यह भी पढ़ें- 

महंगाई की मार: लगातार 15वें दिन बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए- क्या हैं नई कीमतें?

ट्रंप बोले- भारत और चीन से बात कर रहा अमेरिका, उनकी मदद करने की कोशिश करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
हाथ में संविधान लेकर विपक्षी नेताओं के साथ बसों से गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी, कहा-घायल छात्र नहीं अकेले
हाथ में संविधान लेकर विपक्षी नेताओं के साथ बसों से गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी, कहा-घायल छात्र नहीं अकेले
CJP Protest LIVE: 'प्लीज घर लौट जाएं छात्र, सोनम भाई बस...;CJP प्रोटेस्ट पर सलमान खान का बड़ा बयान, पीएम मोदी पर भी तोड़ी चुप्पी
LIVE: 'प्लीज घर लौट जाएं छात्र, सोनम भाई बस...;CJP प्रोटेस्ट पर सलमान खान का बड़ा बयान, पीएम मोदी पर भी तोड़ी चुप्पी
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget