एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के दौरे से पहले घाटी को दहलाना चाहता था पाकिस्तान! पुलवामा अटैक को दोहराने की साजिश का पर्दाफाश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन बाद 24 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के दौरे पर जा रहे  हैं, उनके इस दौरे को जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद एक अहम दौरा माना जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे से दो दिन पहले पाक की नापाक साजिशो का लगातार पर्दाफाश हो रहा है. एक तरफ जहां आंतकी गुट सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड अटैक कर रहे हैं और उनके संग मुठभेड़ भी जारी हैं. वहीं दूसरी तरफ पुलवामा मे सुरक्षाबलों पर फिदाईन साजिश का भी पर्दाफाश हुआ है. खुफिया दस्तावेजो के मुताबिक इस बार की साजिश भी पिछली अटैक की तर्ज पर रची गई है. पाक अपने इस नापाक प्लान के जरिए एक तीर से दो शिकार करने की कोशिश में है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन बाद 24 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के दौरे पर जा रहे  हैं, उनके इस दौरे को जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद एक अहम दौरा माना जा रहा है. इस दौरे पर उनके साथ अनेक बड़ी देशी-विदेशी कंपनियां आ रही हैं, जो जम्मू कश्मीर के विकास के लिए निवेश करना चाहती हैं. इसके अलावा अभी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी भारत दौरे पर हैं जो भारत संग कई समझौते कर सकते हैं. इन सबके बीच पाकिस्तान ने ताबड़तोड़ आंतकी हमलों के जरिए नापाक साजिशें रचनी शुरू कर दी हैं.

खुफिया सूत्रों के मुताबिक जम्मू कश्मीर में ताबड़तोड़ आतंकी हमले कराने के पीछे पाकिस्तान की एक तीर से दो निशाने करने की कोशिश है. पहली तो यह कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह संदेश देना चाहता है कि भारत में कश्मीर समस्या को लेकर अंदरूनी आतंकवाद लगातार जारी है. दूसरा यह कि वह जम्मू कश्मीर के विकास के लिए वहां आने वाली कंपनियों या व्यवसायियों को डराना चाहता है, जिससे वे जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए निवेश न करें. 

खुफिया दस्तावेज मे साफ तौर पर लिखा है कि पाक के पिटठू आंतकी संगठन जैश ए मौहम्मद ने भी पुलवामा मे सुरक्षाबलो पर आंतकी हमले की साजिश रची. पाक चाहता है कि उसके नापाक प्लान चलते रहें, जिसमें से कुछ में उसे सफलता मिल जाएगी. खुफिया दस्तावेजों के मुताबिक गाड़ी में आईईडी विस्फोटक लगाकर आतंकवादी पिछले पुलवामा अटैक की तर्ज पर ही हमला करना चाहते हैं, जिससे सुरक्षाबलों को ज्यादा से ज्यादा नुकसान हो. सूत्रों का कहना है कि पिछले हमले की तरह इस हमले की जिम्मेदारी भी पुलवामा के रहने वाले एक स्थानीय शख्स को सौंपी गई है, लेकिन आतंकवादियों की यह एक बड़ी भूल हो सकती है, क्योंकि इस बार भारतीय सुरक्षाबल पूरी तरह से चौकस है.

अपनी साजिशो के तहत पिछले चार दिनों के भीतर पाक के आतंकियों ने ताबड़तोड़ हमले किए हैं. इनमें शुक्रवार की सुबह आतंकियो ने जम्मू में सीआईएसएफ की एक गाडी पर ग्रेनेड फेंक कर उसे उड़ाने की कोशिश की, लेकिन सतर्क सुरक्षाबलों ने तत्काल इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया. हालांकि इस हमले मे सीआईएसएफ का एक कर्मी शहीद हुआ है और कुछ घायल हो गए हैं. आंतकियो को अपने मंसूबे मे कामयाबी नही मिली, वहीं कश्मीर में जैश के आंतकियो के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमे 12 लाख का इनामी आंतकी मारा गया. फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसिया पूरी तरह से चौकस हैं और पाक की हर नापाक साजिश का जवाब दिया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- Mussoorie News: मसूरी में अतिक्रमण पर डीएम का बड़ा फैसला, सभी अवैध निर्माण को चिन्हित करने के दिये निर्देश

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today: दिल्ली से एमपी तक आज पेट्रोल- डीजल की कीमत में हुई बढ़ोतरी या मिली राहत? चेक करें ताजा रेट लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी का गला काट मंदिर में चढ़ाया, पिता का भी किया कत्ल, फिर गांव में घूमा 'हैवान'
पत्नी का गला काट मंदिर में चढ़ाया, पिता का भी किया कत्ल, फिर गांव में घूमा 'हैवान'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Explained: जेल में सौरव-आशुतोष, पीस बॉन्ड से लेकर ट्रेसपास तक, समझिए कानूनी पेंच और कब मिलेगी राहत
Explained: जेल में सौरव-आशुतोष, पीस बॉन्ड से लेकर ट्रेसपास तक, समझिए कानूनी पेंच और कब मिलेगी राहत
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget