एक्सप्लोरर

Ranchi: ओवैसी के रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर लगे पाकिस्तान के समर्थन में नारे, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Ranchi: एआईएमआईएम की झारखंड इकाई के अध्यक्ष मोहम्मद शाकरी ने कहा कि यह पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे किसी कार्यकर्ता ने ऐसे नारे नहीं लगाए."

Asaduddin Owaisi in Ranchi: एआईएमआईएम (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के रविवार को रांची हवाई अड्डे (Airport) पर पहुंचने पर कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे (Pro-Pakistan Slogans) लगाए जाने के बाद जांच का आदेश दिया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. तेलंगाना के हैदराबाद से सांसद ओवैसी मंदार विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार के लिहाज से झारखंड आए थे.

रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने कहा, ‘‘घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो की प्रामाणिकता का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस उपाधीक्षक की संयुक्त समिति जांच के लिए बनाई गई है.’’ उन्होंने कहा कि रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी वीडियो के तकनीकी पहलुओं की तफ्तीश के लिए एक टीम बनाई है.

यह पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश
एआईएमआईएम की झारखंड इकाई के अध्यक्ष मोहम्मद शाकरी ने कहा कि यह पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे किसी कार्यकर्ता ने ऐसे नारे नहीं लगाये. अगर ऐसी कोई घटना घटी है तो प्रशासन को इसमें शामिल लोगों को फौरन गिरफ्तार करना चाहिए.’’

मंदार सीट पर दिलचस्प है मुकाबला
बता दें ओवैसी उपचुनाव में निर्दलीय देव कुमार धान का चुनाव प्रचार करने रांची पहुंचे थे. मंदार में कांग्रेस की महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार शिल्पी तिर्की का सीधा मुकाबला भाजपा की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर से होने की संभावना है. लेकिन यहां से वर्ष 2019 का विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ चुके देव कुमार धान के भी चुनाव मैदान में उतरने से लड़ाई रोचक हो गयी है. हालांकि धान को इस बार यहां से पार्टी का टिकट नहीं देने वाली भाजपा ने चुनाव लड़ने के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

भाजपा ने इस सीट से इस बार वर्ष 2014 में पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने वाली गंगोत्री कुजूर को अपना उम्मीदवार बनाया है. 

क्यों हो रहा है उपचुनाव?
झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले बंधु तिर्की को हाल में भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई अदालत से तीन वर्ष कैद की सजा सुनाए जाने पर उनकी विधानसभा सदस्यता छीन ली गयी थी. इसके चलते इस सीट पर उपचुनाव कराने पड़ रहे हैं. तिर्की को आय से अधिक संपत्ति के मामले में तीन वर्ष की सजा सुनाई गई थी.

झाविमो से कांग्रेस (Congress) में शामिल हुए तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को कांग्रेस ने मंदार (Mandar ) से अपना उम्मीदवार (Candidate) बनाया है. शिल्पी को महागठबंधन के अन्य सदस्यों झामुमो एवं राजद ने भी अपना समर्थन दिया है.

यह भी पढ़ें: 

Jammu and Kashmir: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बोले- अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां पूरी, बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद

Agnipath Scheme: 'सेना में भर्ती होने का जज़्बा, चौकीदार बन कर BJP कार्यालयों की रक्षा करने के लिए नहीं', विजयवर्गीय के बयान पर भड़के राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget