एक्सप्लोरर

पहले रेकी की, फिर पहुंचाए हथियार, आतंकियों ने पहलगाम हमले को कैसे दिया अंजाम? सामने आया पूरा प्लान

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अहम जानकारी शेयर की है. जांच में सामने आया है कि आतंकियों ने पहले से इस हमले की प्लानिंग कर रखी थी.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अहम जानकारी साझा की है. जांच में सामने आया है कि आतंकियों ने इस हमले की पूरा प्लान पहले से तैयार कर रखी थी और उनका मकसद एक पर्यटन स्थल पर गैर-कश्मीरियों को निशाना बनाना था.

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, उन्हें पहले से इनपुट मिले थे कि दक्षिण कश्मीर के किसी प्रमुख पर्यटक स्थल को आतंकी निशाना बना सकते हैं. इन इनपुट्स में यह भी चेतावनी दी गई थी कि आतंकी किसी गैर-कश्मीरी नागरिक को मजहबी आधार पर निशाना बना सकते हैं.

जांच में सामने आई बड़ी जानकारी

जांच में यह भी सामने आया है कि आतंकियों ने इस हमले से पहले इलाके की रेकी की थी. यानी उन्होंने मौके का मुआयना किया और हमले की पूरी रणनीति तय की. एजेंसियों का कहना है कि आतंकियों को स्थानीय ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) से भी मदद मिली, जिन्होंने न केवल उनके लिए हथियारों की आपूर्ति की, बल्कि हमले के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट भी मुहैया कराया. सुरक्षा एजेंसियां हमले से जुड़े सभी इनपुट्स की गहराई से जांच कर रही हैं. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है.

पहलगाम आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत

इस आतंकवादी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे. यह 2019 में पुलवामा में हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा हमला है.  न्यूज एजेंसी पीटीआई को मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि मारे गए 26 लोगों में से 22 की पहचान हो गई है और अन्य चार की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस भारत की यात्रा पर हैं और पर्यटन और ‘ट्रैकिंग’ का सीजन जोर पकड़ रहा है. हमला अपराह्न करीब तीन बजे हुआ.  

पहलगाम शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन चीड़ के पेड़ों के घने जंगलों और पर्वतों से घिरा एक विशाल घास का मैदान है और देश व दुनिया के पर्यटकों के बीच पसंदीदा स्थान है.

ये भी पढ़ें-

मुंबई की एक अभिनेत्री के उत्पीड़न मामले में आंध्र प्रदेश के IPS अधिकारी गिरफ्तार, पहले से चल रहे थे सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget