एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर EU के बयान से भड़के एस जयशंकर, बोले- 'हमें साथ देने वाले चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं'

S Jaishankar On EU: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत जब दुनिया की तरफ देखता है तो हम पार्टनर की तलाश करते हैं, उपदेश देने वालों की नहीं.

S. Jaishankar On European Union: जिओ पॉलिटिक्स मुद्दों पर भारत के रुख को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे यूरोपीय देशों पर कटाक्ष करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि भारत भागीदारों की तलाश करता है, उपदेशकों की नहीं और यूरोप का कुछ हिस्सा अभी भी उस समस्या से जूझ रहा है. 

विदेश मंत्री से पूछा गया कि भारत यूरोप से क्या अपेक्षा करता है, इसके जवाब में उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा, "जब हम दुनिया को देखते हैं तो हम भागीदारों की तलाश करते हैं, हम उपदेशकों की तलाश नहीं करते, खासतौर से ऐसे उपदेशकों की जो विदेश में उपदेश देते हैं, उसका पालन अपने देश में नहीं करते और मुझे लगता है कि यूरोप का कुछ हिस्सा अभी भी उस समस्या से जूझ रहा है, कुछ में बदलाव आया है." 

'रियलिटी चेक जोन में एंट्री कर चुका है यूरोप'

उन्होंने ये भी कहा कि यूरोप अब रियलिटी चेक के जोन में एंट्री कर चुका है. एस. जयशंकर ने कहा, "अब वे इस दिशा में आगे बढ़ पाते हैं या नहीं, यह हमें देखना होगा, लेकिन हमारे दृष्टिकोण से अगर हमें साझेदारी विकसित करनी है तो कुछ समझ होनी चाहिए, कुछ संवेदनशीलता होनी चाहिए, हितों में पारस्परिकता होनी चाहिए, यह अहसास होना चाहिए कि दुनिया कैसे काम करती है, ये सभी काम यूरोप के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग स्तर पर प्रगति पर हैं, कुछ आगे बढ़े हैं, कुछ थोड़े कम."

यूरोप पर पहले भी सख्त बयान दे चुके हैं विदेश मंत्री

डॉ. जयशंकर ने इससे पहले भी इस मुद्दे पर भारत की स्थिति को स्पष्ट किया है, जब भारत के फैसलों ने पश्चिम में चिंता पैदा की थी. ऐसा ही एक निर्णय भारत की ओर से रूस से तेल आयात करने का कदम था, जब पश्चिम ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के दौरान मास्को पर प्रतिबंध लगा दिए थे. उस वक्त उन्होंने कहा था, "मैं समझता हूं कि (यूक्रेन में) संघर्ष की स्थिति है. मैं यह भी समझता हूं कि यूरोप का एक दृष्टिकोण है और यूरोप जो विकल्प चुनना चाहेगा, वह यूरोप का अधिकार है लेकिन यूरोप को अपनी ऊर्जा जरूरतों को प्राथमिकता देने वाले विकल्प चुनने चाहिए और फिर भारत से कुछ और करने के लिए कहना चाहिए."

उन्होंने यह भी कहा था कि यूरोप को इस मानसिकता से बाहर निकलने की जरूरत है कि यूरोप की समस्याएं विश्व की समस्याएं हैं, लेकिन विश्व की समस्याएं यूरोप की समस्याएं नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें: इजरायल के एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक, एयर इंडिया की तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट अबू धाबी डायवर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget