एक्सप्लोरर

'चोर पाकिस्तान में नहीं यही हैं', पहलगाम आतंकी हमले को लेकर राकेश टिकैत का विवादित बयान

Pahalgam Terror Attack: राकेश टिकैत से पहले भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा था कि आतंकी हमले के लिए पूरे पाकिस्तान को दोषी ठहराना उचित नहीं है. कुछ लोग आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं.

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश सदमे में है. हर कोई पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है. वहीं भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष और किसान नेता नरेश टिकैत के बयान पर बवाल मचने के बाद अब राकेश टिकैत ने सफाई देते हुए खुद भी विवादित बयान दे डाला है. 

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने करनाल में कहा कि पूरा देश दुखी है. उन्होंने कहा कि इस हमले से पूरा देश सदमे में है. सरकार को इस मामले में कड़े फैसले लेने चाहिए.

'लाहौरी नमक को बंद करना चाहिए' 
राकेश टिकैत ने नरेश टिकैत के बयान पर सफाई देते हुए कहा कि प्रेस वाले सवाल कर रहे थे. हालांकि, नरेश टिकैत का ऐसा कोई उद्देश नहीं था. हम सरकार के साथ हैं. उन्होंने आगे कहा कि लाहौरी नमक को बंद करना चाहिए और मसाले को भी बंद करना चाहिए. पाकिस्तानियों की कमर तोड़नी चाहिए. पूरा देश एकजुट है. राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि और पानी का हमारा जो इंटरनल मामला है वा चलता रहेगा, लेकिन इस मुद्दे पर हम केंद्र सरकार के साथ हैं.

'चोर पाकिस्तान में नहीं, यहीं है'
भाकियू के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि इस घटना से किसको फायदा हो रहा है, कौन हिंदू-मुस्लिम कर रहा है, इस सवाल का जवाब उसी के पेट में है. घटना करने वाला चोर पाकिस्तान में नहीं है, बल्कि यहीं है. राकेश टिकैत का ये वीडियो उनके पुत्र चरण सिंह ने फेसबुक पर शेयर किया है. 

राकेश टिकैत ने कहा कि असली सवाल पर किसी का ध्यान नहीं है. जब गांव में किसी की हत्या होती है तो पुलिस सबसे पहले उसे पकड़ती है, जिसे जमीन मिलने जैसा फायदा होता है. ये जो घटना घटी है उसे करने वाले को कहां ढूंढते फिरोगे, चोर आपके बीच में है, पाकिस्तान में नहीं है. 

क्या कहा था नरेश टिकैत ने ?
किसान नेता नरेश टिकैत ने रविवार को कहा कि आतंकी हमले के लिए पूरे पाकिस्तान को दोषी ठहराना उचित नहीं है. कुछ लोग आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वहां की पूरी जनता गलत है. साथ ही ये भी कहा कि पाकिस्तान का पानी रोकना गलत है. किसान चाहे हिंदुस्तान का हो या पाकिस्तान का पानी बंद होने से उसका नुकसान होगा. 

ये भी पढ़ें:

'जब पाकिस्तान में आपकी मां को मारी गोली...', असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो को दिया करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget