एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी से राहुल गांधी नाराज, खरगे देंगे नसीहत

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस नेताओं की अलग-अलग बयानबाजी पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नाराजगी जताई है. कांग्रेस ने पार्टी के नेताओं के बयान से किनारा किया.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का माहौल बना हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आतंकियों को कल्पना से परे होने वाली सजा भुगतने का ऐलान कर चुके हैं. इस बीच कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और कई कांग्रेस नेताओं ने पहलगाम हमले पर बयान जारी किए. इन बयानों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस नेताओं को निशान-ए-पाकिस्तान दिए जाने की मांग कर दी.

कांग्रेस नेताओं के बयान से राहुल गांधी नाराज

इस मामले पर अब कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने नाराजगी जताई है. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस नेताओं की अलग-अलग बयानबाजी पर नाराजगी जताई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस पर ऐतराज जताया है. सूत्रों का कहना है कि ऐसे बयानों से दूरी बनाए रखने के लिए कांग्रेस नेताओं को जल्द अधिकारिक तौर पर नसीहत जारी हो सकती है.

कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में पार्टी का पक्ष रखा- जयराम रमेश

गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले पर हुई ऑल पार्टी मीटिंग के बाद मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने साफ किया था कि इस मामले में विपक्ष सरकार के साथ है. इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि कांग्रेस कार्य समिति ने 24 अप्रैल 2025 को बैठक की और दो दिन पहले पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर आतंकी हमले पर एक प्रस्ताव पारित किया. उन्होंने बताया, "इसके बाद 25 अप्रैल 2025 को कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता ने सर्वदलीय बैठक में भाग लिया और पार्टी का पक्ष रखा."

पार्टी नेताओं के बयान निजी- जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "कांग्रेस के कुछ नेता मीडिया से चर्चा कर रहे हैं. वे केवल अपनी व्यक्तिगत राय रखते हैं, वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते। ऐसे अत्यंत संवेदनशील समय में इस बात में कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि केवल सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस कार्य समिति) का प्रस्ताव मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के बयान और अधिकृत एआईसीसी पदाधिकारियों के विचार ही आईएनसी की आधिकारिक स्थिति का प्रतिनिधित्व करते हैं."

युद्ध की जरूरत नहीं- सिद्धरमैया 

कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया ने कहा कि पाकिस्तान के साथ युद्ध की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि हम इस पक्ष में नहीं हैं कि युद्ध हो. उनके इस बयान पर बीजेपी ने सिद्धारमैया के साथ-साथ कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. कई जगहों पर बीजेपी ने कर्नाटक के सीएम के खिलाफ प्रदर्शन भी किया.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार (25 अप्रैल 2025) को पहलगाम आतंकी हमले में घायल और पीड़ितों से मुलाकात की. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा कि जो कुछ हुआ है, उसके पीछे समाज को विभाजित करने का विचार है, भाई को भाई से लड़ाने की साजिश है. ऐसे में यह जरूरी है कि हर भारतीय एकजुट होकर आतंकवादियों की नापाक कोशिश को विफल करें.

ये भी पढ़ें : सोशल मीडिया और ओटीटी में अश्लील सामग्री पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, सरकार ने जल्द ही कदम उठाने का दिया भरोसा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget