एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: वाया पाकिस्तानी एयरस्पेस सऊदी गए थे पीएम मोदी, वापसी में डायवर्ट कर दिया रूट

Pahalgam Terror Attack: पीएम मोदी मंगलवार को सऊदी अरब के दौरे पर गए थे, लेकिन पहलगाम हमले की खबर सुनते ही वह दौरा बीच में छोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

Pahalgam Terror Attack: सऊदी अरब से वापस आते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं किया. पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर बुधवार (23 अप्रैल, 2025) को पीएम मोदी सऊदी अरब से लौटे हैं. वह मंगलवार सुबह दो दिन के दौरे पर सऊदी के लिए रवाना हुए थे. इस बीच आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसारन घाटी में पर्यटकों पर हमला कर दिया. इस हादसे में 26 लोगों की जान गई है. 2019 के पुलवामा अटैक के बाद यह सबसे घातक हमला है.

हमले की जानकारी मिलते ही पीएम मोदी ने दौरा बीच में ही समाप्त कर दिया और वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए. जेद्दाह से वापसी के दौरान पीएम मोदी के प्लेन आईएफ बोइंग 777-300 (K7067) ने पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं लिया, जबकि जाते समय प्लेन वाया पाकिस्तान गया था.

CCS के साथ मीटिंग करेंगे पीएम मोदी और अमित शाह
दिल्ली लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजित डोभाल, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ बैठक की. उधर, गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर में हैं. वहां उन्होंने मरने वालों को श्रद्धांजलि दी और फिर घटनास्थल का भी दौरा किया. अमित शाह के वापस लौटने के बाद वह और पीएम मोदी कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के साथ भी मीटिंग करेंगे.

'किसी को नहीं बख्शेंगे', बोले पीएम मोदी
जब पीएम मोदी सऊदी में थे तो हमले की जानकारी अमित शाह ने उनको दी. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और हमले की निंदा करते हुए कहा कि जो भी इसमें शामिल थे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा, साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की. पीएम मोदी ने कहा कि जो भी इस जघन्य अपराध के पीछे है, उसको न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. उन्हें उनके एजेंडे में कामयाब होने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि आंतकवाद से लड़ने का उनका संकल्प अटल और मजबूत है.

पत्नी और बेटे के सामने पति को मार दी गोली
चश्मदीदों ने बताया कि हमलावरों ने पहले पर्यटकों के नाम पूछे, फिर धर्म और उसके बाद जबरन उनसे कलमा पढ़ने के लिए कहा. जो कलमा नहीं पढ़ पाए या हिचकिचाए, उन्हें वहीं पर गोलियों से भून दिया गया. ज्यादातर हिंदू पुरुषों को निशाना बनाया गया. एक चश्मदीद ने बताया कि वह पति और बेटे के साथ घूमने कश्मीर गई थीं. हमलावरों ने पति को पत्नी और बेटे की आंखों के सामने गोली मार दी और जब महिला ने उन्हें भी गोली मारने को कहा तो हमलावर बोले- तुमको गोली नहीं मारेंगे, जाकर हमले के बारे में मोदी को बताना.

कौन है पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड?
सूत्रों के अनुसार पहलगाम हमले में 8 से 10 आतंकी शामिल हो सकते हैं, जिनमें से 2-3 स्थानीय मददगार थे. आशंका है कि वे पुलिस की वर्दी में आए थे. इनमें से 5-7 के पाकिस्तानी मूल के होने की भी जानकारी सामने आई है. हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है. रिपोर्ट्स के अनुसार हमले का मास्टरमाइंड लश्कर का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद है. उसे सैफुल्लाह कसूरी के नाम से भी जाना जाता है.

नेशनल ब्यूरो हेड आशीष सिंह के इनपुट के साथ

यह भी पढ़ें:-
Terrorist Saifullah Khalid: कौन है पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget