एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान, बोले- 'मैं दुआ करता हूं भारत-PAK में जंग न हो'

Maulana Arshad Madani on India-Pak War: सिंधु जल समझौते को लेकर मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि क्या ये आसान है, इन दरियाओं को कहां ले जाओगे? प्यार मोहब्बत की हुकूमत होनी चाहिए, नफरत की नहीं.

Maulana Arshad Madani on India-Pak War: जमीयत उलमा-ए-हिन्द के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई मामलों को लेकर बातचीत की. कश्मीर में आतंकियों के घर गिराए जाने से लेकर भारत पाकिस्तान युद्ध समेत कई मुद्दों पर उन्होंने बात की.

सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले को लेकर उन्होंने कहा कि जो लोग जाहिल है वह कुछ भी करते हैं. इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता. जो आदमी इस्लाम को नहीं मानता तो उसे खत्म कर दो, ऐसा कुछ नहीं है. आतंकियों के घर गिराए जाने को लेकर अरशन मदनी ने कहा कि अगर वह आतंकवादी थे घर गिरा दिया तो ठीक किया है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ना मैं पाकिस्तान जाता हूं. ना मेरा कोई ताल्लुक है पाकिस्तान से. हम जो हुआ है उसकी मज़म्मत करते हैं. 

'मैं घबराता हूं जब दोनों मुल्कों की लड़ाई की बात आती है'
भारत-पाक युद्ध को लेकर मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मैं जंग की मुखालफत करता हूं. कितनी जंग पाकिस्तान से हो गई, क्या हल निकला. जिस दिन जंग होगी, हिन्दुस्तान के पैसे की कीमत जमीन पर आ जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि मैं घबराता हूं जब दोनों मुल्कों की लड़ाई की बात आती है. पाकिस्तान का हिंदुस्तान से कोई मुकाबला नहीं है. मैं दुआ करता हूं की जंग ना हो.

'इन दरियाओं को कहां ले जाओगे?'
अरशद मदनी से जब पूछा गया कि भारत ने पाकिस्तान का पानी बंद कर दिया तो उन्होंने पहले हंसी में कहा कि आपने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखकर मेरा खाना बंद कर दिया. सिंधु जल समझौते को लेकर कहा कि क्या ये आसान है, इन दरियाओं को कहां ले जाओगे. प्यार मोहब्बत की हुकूमत होनी चाहिए. नफरत की हुकूमत नहीं होनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि हजार वर्ष से सतलज, रावी, चेनाब, व्यास, झेलम बह रहे हैं और वहां जाकर दरिया ए सिंध बन जाते हैं. इतना आसान है क्या पानी को रोकना?

ये भी पढ़ें:

पहलगाम हमले के बाद PAK आर्मी ने बढ़ाई घुसपैठ की कोशिशें, युद्ध विराम तोड़कर बना रहे आतंकियों के लिए रास्ता

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget