एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर पूर्व अमेरिकी NSA का बड़ा बयान, बोले- ‘भारत को PAK पर एक्शन लेने का पूरा अधिकार’

Pahalgam Terror Attack: अमेरिका के पूर्व NSA बोल्टन ने कहा, "जब मैं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार था तो 2019 में हमारा सामना ऐसी ही परिस्थितियों से हुआ था. उस वक्त पाकिस्तानी धरती से आतंकवादी हमला हुआ."

Ex-US NSA over Indian Action on PAK : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जॉन बोल्टन ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है. जॉन बोल्टन ने कहा, “कोई भी दक्षिण एशिया में व्यापक संघर्ष नहीं देखना चाहता, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत को पाकिस्तान के खिलाफ आत्मरक्षा में कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है.”

आईएएनएस के साथ एक विशेष इंटरव्यू में बोल्टन ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को एक स्थिर वातावरण में रहने नहीं दिया जा रहा है. पर्यटकों को सीमा पार से लगातार आतंकवादी गतिविधि के कारण इस क्षेत्र में आने से रोका जा रहा है.”

पुलवामा हमले के वक्त अमेरिकी NSA के रूप में कार्यरत थे बोल्टन

बोल्टन फरवरी 2019 में पुलवामा हमले के दौरान अमेरिकी NSA के रूप में कार्यरत थे. यह हमला पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने किया था, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.

भारत को आत्मरक्षा में कार्रवाई करने का है पूरा अधिकार- बोल्टन

बोल्टन ने कहा, "जब मैं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार था, तो 2019 में हमारा सामना ऐसी ही परिस्थितियों से हुआ था. उस वक्त पाकिस्तानी धरती से आतंकवादी हमला हुआ था. हमने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ गहन परामर्श किया था. तब हमारा नजरिया यह था कि यदि भारत सरकार को विश्वास है कि यह हमला पाकिस्तानी धरती से हुआ है और पाकिस्तानी सरकार इसे रोकने में नाकाम रही या उसने इसमें मदद की, तो नई दिल्ली को आत्मरक्षा में कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है."

दक्षिण एशिया में कोई भी व्यापक संघर्ष नहीं देखना चाहता है- बोल्टन

संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी राजदूत रहे बोल्टन ने कहा, "मुझे लगता है कि यही सिद्धांत आज भी लागू होता है. मेरे विचार से भारत के हित में यह है कि अगर सैन्य प्रतिक्रिया का फैसला लिया जाता है तो उसे सही साबित करने वाले कारण भी उसके पास होने चाहिए. कोई भी दक्षिण एशिया में व्यापक संघर्ष नहीं देखना चाहता, लेकिन आतंकवादी हमलों का खतरा ऐसी चीज है, जिसके साथ किसी को भी नहीं रहना चाहिए. इसीलिए, प्रतिक्रिया और आत्मरक्षा पूरी तरह से स्वीकार्य है."

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने की थी पर्यटकों की हत्या

पाकिस्तानी आतंकियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में लोगों पर गोलियां चला दी थीं. हमले में 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, जिसमें अधिकांश पर्यटक थे.

पहलगाम हमले में पाकिस्तान के आतंकवादी थे शामिल

भारी हथियारों से लैस 4 आतंकवादियों ने पहलगाम में क्रूर हमला किया था. प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े TRF ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. हमलावरों में से दो के पाकिस्तानी नागरिक होने की पुष्टि हुई है.

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान के खिलाफ भारत कसता जा रहा शिकंजा, अब डायरेक्टर जनरल ऑफ शिपिंग ने लिया बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget