एक्सप्लोरर

चरणजीत चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक का मांगा सबूत तो भड़की BJP, संबित पात्रा बोले- 'पाकिस्तान वर्किंग कमेटी की तरह काम कर रही कांग्रेस'

Sambit Patra Slams Congress: बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर हमला बोला. संबित पात्रा ने कहा कि पहलगाम हमले जैसे गंभीर मुद्दे पर कांग्रेस का रवैया राष्ट्रविरोधी ताकतों का हौसला बढ़ाता है.

Sambit Patra Reaction Charanjit Singh Channi Statement: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज (3 मई) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले जैसे गंभीर मुद्दे पर कांग्रेस का रवैया राष्ट्रविरोधी ताकतों का हौसला बढ़ाता है.

संबित पात्रा ने कहा, "कांग्रेस और गांधी परिवार आतंकवाद को कभी गंभीरता से नहीं लेते. जब देश पर हमला होता है, कांग्रेस सबूत मांगती है और प्रधानमंत्री के 56 इंच के सीने पर सवाल उठाए जाते हैं." उन्होंने आगे कहा कि ऐसे बयानों से सेना का मनोबल गिरता है और पाकिस्तान को फायदा मिलता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान के सेना और आतंकी को ऑक्सीजन देती है. हर दिन एक नेता निकल के आता है और पाकिस्तान के समर्थन में कुछ बोलता है. सैफुद्दीन सोज कश्मीर से हैं. कहते हैं कि बात मान लेनी चाहिए और पाकिस्तान का पानी बंद नहीं करना चाहिए."

चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर किया पलटवार

बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया और कहा, "बाहर से ये CWC है लेकिन अंदर से ये PWC (पाकिस्तान वर्किंग कमिटी) बन चुकी है. संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर पुलवामा हमले के बाद की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इसका क्या सबूत है कि भारतीय सेना ने सर्जिकल स्टाइक किया था. हालांकि, इसके बाद चन्नी अपने बयान से मुकर गए थे.

संबित पात्रा ने राहुल और सोनिया गांधी पर लगाए आरोप

उन्होंने आगे कहा, "पूरी दुनिया में कांग्रेस इकलौती ऐसी पार्टी है जिसे अपने नेताओं को चिट्ठी लिखकर निर्देश देना होता है कि कोई देश विरोधी बयान ना दे. राहुल गांधी और सोनिया जी दिन में बैठ के घर मे यही करते हैं... वह 2 फोन रखते हैं. पहले कहते हैं कि तुम जाकर यह कहो...फिर कहते हैं कि हमने नहीं कहा. पहले बुलवाते भी हैं फिर दूसरा पक्ष आकर कहता है कि यह हमारा बयान नहीं है."

ये भी पढ़ें-

कहां छिपा है पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा? सुरक्षाबलों को मिल गई खुफिया जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget