एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले में 28 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, आतंकियों ने की थी 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है. एनआईए की टीम बुधवार को जांच के लिए पहलगाम जा सकती है. गृह मंत्री श्रीनगर में सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे.

Jammu Kashmir Terror Attack: दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल 2025) को आतंकियों टूरिस्ट के एक ग्रुप पर हमला कर दिया. दो से तीन आतंकियों ने पुलिस की वर्दी में टूरिस्टों पर 50 राउंट से ज्यादा फायरिंग की. सूत्रों के मुताबिक इस आतंकी हमले में 28 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है. 

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे श्रीनगर

इसके हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है. एनआईए की टीम बुधवार (23 अप्रैल 2025) को पहलगाम जा सकती है. इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर इस हमले की जानकारी दी. पीएम से बात करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने इमरजेंसी बैठक बुलाई. फिलहाल गृहमंत्री श्रीनगर पहुंच चुके हैं.

पीएम बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय सऊदी अरब दौर पर हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कड़ी कार्रवाई की बात कही है. पीएम मोदी ने कहा, "इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा...उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा."

आतंकियों ने पर्यटकों पर शुरू कर दी गोलीबारी

यह हमला दोपहर करीब तीन बजे हुआ, जब आतंकवादी बैसरन घाटी में पहाड़ से नीचे उतरे और वहां पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इस स्थान को लंबे हरे-भरे घास के मैदानों के कारण मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है. हमले वाली जगह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कई लोग खून से लथपथ और जमीन पर बेसुध पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि महिला पर्यटक रोते हुए अपने प्रियजनों की तलाश कर रही हैं.

गृहमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को घटना के बारे में जानकारी दी है और संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की है. श्रीनगर में गृहमंत्री सभी एजेंसियों के साथ तत्काल एक सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मृतकों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है. उन्होंने इस आतंकवादी हमले को हाल के वर्षों में आम नागरिकों पर हुए किसी भी हमले से कहीं बड़ा बताया है.

ये भी पढ़ें : 'खोखले दावों के बजाय सख्त कदम उठाए सरकार', पहलगाम हमले पर राहुल गांधी बोले- आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget