एक्सप्लोरर

'आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ है अमेरिका', पहलगाम हमले के बाद US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दुनिया के कई नेताओं ने भारत के समर्थन का ऐलान किया है. इसी बीच अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी को फोन किया है.

Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दुनिया के कई नेताओं ने इसकी कड़ी आलोचना की है. रूसी राष्ट्रपति से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक ने कहा कि वो आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ हैं. 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार (23 अप्रैल, 2025) को एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और उन्होंने मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

'अमेरिका-भारत मिलकर आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे'
उन्होंने बताया कि जेडी वेंस ने पहलाम आतंकी हमले को लेकर कहा है कि अमेरिका इस मुश्किल घड़ी में भारत के लोगों के साथ है. साथ ही कहा कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में अमेरिका भारत की हर संभव मदद के लिए तैयार है. अमेरिका-भारत मिलकर आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उप राष्ट्रपति जेडी वेंस का आतंक के खिलाफ लड़ाई में समर्थन करने के लिए आभार जताया है.

PM आवास पर हुई CCS की बैठक
पहलगाम हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में CCS बैठक का आयोजन किया गया. लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और एनएसए अजित डोभाल भी शामिल हुए. इस बैठक में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई.

सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
पहलगाम आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हुई है और दर्जन भर से ज्यादा घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है. बुधवार सुबह गृह मंत्री अमित शाह ने पीड़ितों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया था. आतंकियों में पाकिस्तान के अलावा कश्मीर के भी आतंकी शामिल हैं, जिन्हें नेस्तनाबूद करने के लिए भारतीय सेना लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है.

ये भी पढ़ें:

पहलगाम आतंकी हमले में एक टट्टू चलाने वाले की मौत, CM उमर अब्दुल्ला ने कहा- ‘आतंकवादियों को रोकने में गई जान’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: 'सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि को बाल पकड़कर खींचा', CJP का बड़ा दावा, कहा- जब तक सरकार...
LIVE: 'सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि को बाल पकड़कर खींचा', CJP का दावा, कहा- जब तक सरकार...
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget