एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले में एक टट्टू चलाने वाले की मौत, CM उमर अब्दुल्ला ने कहा- ‘आतंकवादियों को रोकने में गई जान’

CM Omar Abdullah : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह अनंतजिले के रहने वाले टट्टू संचालक सैयद आदिल हुसैन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए, जो पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए थे.

Pony Ride Operator died in Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसारन घाटी में मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए आतंकवादी हमले में अब तक 2 विदेशियों समेत कुल 28 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 17 लोग घायल हैं. इस आतंकी हमले में अनंतनाग जिले के रहने वाले एक टट्टू चलाने वाले सैयद आदिल हुसैन शाह की मौत की भी मौत हो गई. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बुधवार (23 अप्रैल) को अनंतनाग जिले में सैयद आदिल हुसैन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.

इस दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा की और कहा कि इस पर्यटकों पर किए गए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में पर्यटकों को बचाने और आतंकवादियों को रोकने की कोशिश में सैयद आदिल हुसैन शाह ने अपनी जान गवां दी. यह हमला हाल के सालों में कश्मीर में हुए सबसे घातक आतंकवादी हमलों में से एक था, जिसमें 28 लोग मारे गए और काफी संख्या में लोग घायल हुए.

मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर क्या कहा?

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के हपतनार में टट्टू संचालक के सुपुर्द-ए-खाक के बाद सूबे के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, “मैं इस आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले में एक गरीब स्थानीय मजदूर की मौत हो गई.” उन्होंने कहा, “वह बहादूर था, वह इस हमले के दौरान पर्यटकों की जान बचाने की कोशिश कर रहा था, जिसमें उसकी जान चली गई. मैंने यह भी सुना है कि सैयद आदिल ने एक आतंकवादी से बंदूक छीनने की भी कोशिश की थी. उसी वक्त आतंकवादियों ने उसे अपना निशाना बनाकर गोली मार दी.

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के प्रति जताई संवेदना

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टट्टू संचालक के परिवार की प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और कहा कि उन्हें सरकार के मदद की जरूरत है और वह इनकी मदद जरूर करेंगे. उन्होंने कहा, “हमें सभी पीड़ित परिवारों का ध्यान रखना होगा और उनकी मदद भी करनी होगी. मैं यहां उन्हें इस बात के लिए आश्वस्त करने आया हूं कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और हम उनके लिए वह सब करेंगे, जो हम कर सकते हैं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget