एक्सप्लोरर

Shah Rasheed Ahmed Quadari: 'कांग्रेस के शासन में...', पद्म अवॉर्ड लेने के बाद बोले शाह रशीद अहमद तो मुस्कुराए पीएम मोदी

Padma Awards 2023: 'पद्मश्री से' सम्मानित किए गए कर्नाटक के कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उनके प्रति आभार जताते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकार पर टिप्पणी की है.

Padma Shri Awardee Shah Rasheed Ahmed Quadari: कर्नाटक के बिदरी कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र से आभार जताया है. बुधवार (5 अप्रैल) को पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान कादरी ने कहा कि कांग्रेस शासन के पांच वर्षों में उन्हें पद्मश्री नहीं मिला, सोचा कि बीजेपी भी इसे नहीं देगी. कादरी ने अपनी बात पूरी की तो पीएम मोदी मुस्करा उठे. 

इस मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है. समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से ट्वीट किए गए वीडियो में शाह रशीद अहमद कादरी पीएम मोदी से कहते हुए दिख हैं, ''कांग्रेस पीरियड में पांच साल तक देखा, नहीं हुआ, इसके बाद वो खामोश बैठ गए, ..बीजेपी गवर्नमेंट आई है, ये हमको (पद्मश्री) नहीं देगी, मगर आपने मेरा खयाल गलत साबित करके मुझे चुना है, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.''

शाह रशीद अहमद कादरी और पीएम मोदी का वीडियो

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्राप्त किया पुरस्कार

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी थी. बुधवार (5 मार्च) शाम राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार वितरित किए गए. इससे पहले 22 मार्च को भी यह कार्यक्रम हुआ था. अन्य विजेताओं के अलावा, शाह रशीद अहमद कादरी ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त किया. राष्ट्रपति के आधिकारिक हैंडल की ओर से इस बारे में ट्वीट भी किया गया. ट्वीट में तस्वीर साझा करते हुए लिखा गया, ''राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला के लिए शाह रशीद अहमद कादरी को पद्म श्री प्रदान किया, जो बिदरी वेयर हस्तशिल्प क्षेत्र के एक मास्टर शिल्पकार है. उन्होंने कई बिदरी वेयर आर्टिकल्स का अविष्कार किया है और सैकड़ों कलाकारों को प्रशिक्षित किया है.''

बुधवार को कुल इतने विजेताओं को मिले पद्म पुरस्कार

बुधवार को कुल 53 विजेताओं राष्ट्रपति की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें तीन पद्म विभूषण, पांच पद्म भूषण और 45 पद्म श्री शामिल रहे. समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और अन्य मेहमान मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें- Padma Awards 2023: मुलायम सिंह यादव मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित, अखिलेश यादव ने लिया सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget