एक्सप्लोरर

काले धन पर छापेमारी जारी: अब तक 710 करोड़ से ज्यादा का काला कैश बरामद

नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद से देश भर में मारे जा रहे छापों के दौरान काले धन और नकली नोटों की बरामदगी का सिलसिला जारी है. नवी मुंबई से लेकर केरल और हरियाणा से लेकर ग्वालियर तक जगह-जगह काले धन और जाली नोटों के काले कारोबारी पकड़े जा रहे हैं.

महाराष्ट्र के नवी मुंबई नोट और बिस्किट बरामद

मुंबई के पास नवी मुंबई के न्यू पनवेल में दो हजार के नए नोटों की गड़्डियां और सोने के बिस्किट पकड़े गए हैं. जब्त की गई रकम में 35 लाख रुपये के नए नोट और दो किलो सोने के बिस्किट शामिल हैं.

काले धन पर छापेमारी जारी: अब तक 710 करोड़ से ज्यादा का काला कैश बरामद

बरामद किए गए सभी नोट 2000 रुपये के हैं. इन नोटों के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. पकड़े गए लोगों में चार पुणे के और दो नवी मुंबई के हैं. पुलिस और आयकर विभाग की टीम छानबीन में जुटी हुई है.

यूपी के वाराणसी में 9.42 लाख के नोट मिले

यूपी के वाराणसी में स्पेशल टास्क फ़ोर्स ने नीली बत्ती लगी एक एम्बुलेंस से 9 लाख 42 हजार के नोटों के साथ 5 लोगों को पकड़ा है. बरामद नोटों में 8 लाख 26 हजार के नए दो हजार के नोट हैं.  बाकी नोटों में पुराने 500 और 1000 वाले के नोट भी शामिल हैं.

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दो कारों से मिले 15.68 लाख के नोट

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में  दो लग्जरी कारों से 15 लाख 68 हजार रुपए के नोट पकड़े गए हैं. इनमें 13 लाख 38 हज़ार के नये नोट हैं. पुलिस ने इस सिलसिले में जिन दो लोगों पकड़ा है, उनके नाम विशेष गर्ग और दीपक गर्ग हैं. ये दोनों बिज़नसमैन हैं. कुरुक्षेत्र पुलिस ने एक हफ्ते में तीसरी बार नोट जब्त किए हैं.

hariyana

केरल के कन्नूर से 52 लाख रुपये बरामद

केरल के कन्नूर में भी एक्साइज विभाग ने करीब 52 लाख रुपये का काला कैश बरामद किया है. ज्यादातर रकम 2 हजार के नए नोटों में है.

  kerala

एमपी के ग्वालियर में मिले नकली नोट

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह के चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं. इनके पास से एक लाख 80 हजार के नकली नोट बरामद हुए हैं. गिरफ्तार आरोपियों के नाम बल्लू, मोतीलाल यादव, टिंकू और पवन बाथम हैं. पुलिस ने इनसे नोट छापने वाला प्रिंटर और कटिंग मशीन भी बरामद किए हैं.

gwalior

नोटबंदी के बाद से लगातार आयकर विभाग और पुलिस समेत तमाम जांच एजेंसियां छापेमारी कर रही हैं और काला धन बरामद हो रहा है. अब तक 710 करोड़ से ज्यादा का काला कैश बरामद हो चुका है.

यह भी पढें नोटबंदी का 48 वां दिन: दो दिन के बाद आज खुलेंगे बैंक, कैश जमा करने के लिए बचे दो दिन नोटबंदी अंत नहीं, ये तो अभी शुरुआत है, बिना थके ये जंग जीतना है: मोदी नोटबंदी के बीच ‘मन की बात’ में बोले मोदी,’15000 लोगों को लकी ड्रॉ के जरिए मिलेगा इनाम’ गुजरात: 16 हजार तनख्वाह पाने वाले मजदूर के खाते में जमा हुए 1.17 करोड़ रुपए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: UP में 48 घंटे, 56 मौतें, जानिए क्यों मानसूनी स्पेल पड़ा भारी? ओडिशा-उत्तराखंड में भी तबाही का मंजर
Explained: UP में 48 घंटे, 56 मौतें, जानिए क्यों मानसूनी स्पेल पड़ा भारी? ओडिशा-उत्तराखंड में भी तबाही का मंजर
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
CJP के आशुतोष रांका का हिमंत बिस्वा सरमा को चैलेंज- 'अभी तो कॉकरोचों ने...'
CJP के आशुतोष रांका का हिमंत बिस्वा सरमा को चैलेंज- 'अभी तो कॉकरोचों ने शुरू किया है'
Explained: अगर CEC दे दें इस्तीफा तो तुरंत कौन संभालेगा EC की कमान? नियम जान लीजिए
Explained: अगर CEC दे दें इस्तीफा तो तुरंत कौन संभालेगा EC की कमान? नियम जान लीजिए

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही
विराट और गिल ने मिलकर तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में रचा इतिहास
विराट और गिल ने मिलकर तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में रचा इतिहास
'द वन' का ओपनिंग वीकेंड पर गदर, 'हैवान' से 'पेद्दी' तक साल की 26 फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को दी मात
'द वन' ने ओपनिंग वीकेंड पर काटा गदर, साल की 26 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
यह है दुनिया का सबसे ठंडा गांव, जानें यहां कैसे रहते हैं लोग?
यह है दुनिया का सबसे ठंडा गांव, जानें यहां कैसे रहते हैं लोग?
IGNOU में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स
IGNOU में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स
Embed widget