एक्सप्लोरर

Corona Vaccination: सरकार ने कहा- राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 टीकों की 100 करोड़ से ज्यादा दी गईं खुराक

Corona Vaccination: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को कहा भारत टीके की आपूर्ति को मजबूत कर रहा है और अक्टूबर में 28 करोड़ से ज्यादा खुराकों का उत्पादन होगा.

Corona Vaccination: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 टीकों की 100 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं. उसने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 10.53 करोड़ से अधिक (10,53,11,155) खुराक उपलब्ध हैं जिनका उपयोग किया जाना है.

मंत्रालय ने कहा कि टीकों की उपलब्धता बढ़ने से टीकाकरण अभियान में तेजी आई है. राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों को टीकों की उपलब्धता का पहले से पता चलने से वे बेहतर योजना बना सकते हैं तथा टीकों की आपूर्ति श्रंखला भी व्यवस्थित रहती है. मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के तहत, राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में टीके उपलब्ध कराकर केन्द्र उनका समर्थन कर रहा है.

इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को कहा भारत टीके की आपूर्ति को मजबूत कर रहा है और अक्टूबर में 28 करोड़ से ज्यादा खुराकों का उत्पादन होगा. पत्रकारों से बातचीत करते हुए मांडविया ने कहा कि पात्र आबादी में से करीब 73 प्रतिशत को कोविड रोधी टीके की कम से कम एक खुराक लगाई जा चुकी है जबकि तकरीबन 29 प्रतिशत जनसंख्या को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं.

उन्होंने कहा कि राज्यों के पास अब टीके की आठ करोड़ से अधिक खुराकें हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस महीने 28 करोड़ खुराकें उपलब्ध होंगी जबकि सितंबर में 22 करोड़ खुराकें मुहैया थी. उन्होंने कहा कि 28 करोड़ में से करीब 22 करोड़ खुराकें कोविशील्ड टीके की होंगी और कोवैक्सीन टीके की छह करोड़ खुराकें मुहैया होंगी. उन्होंने बताया कि लगभग 60 लाख डीएनए टीकों का उत्पादन किया जाएगा. मांडविया ने बताया कि अबतक करीब 97 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं और अगले सप्ताह, संभवत: 19 या 20 अक्टूबर तक देश में टीके की खुराकें लगाने की संख्या 100 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है.

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय की फिलहाल बूस्टर खुराक देने की कोई योजना नहीं है क्योंकि इस मामले पर विशेषज्ञों की राय अभी स्पष्ट नहीं हुई है. उन्होंने समग्र टीकाकरण कार्यक्रम पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शायद ही कोई राज्य अब टीकों की कमी को लेकर शिकायत कर रहा है. महामारी के कारण छठ पूजा पर रोक को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकार के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बारे में पूछे जाने पर सूत्रों ने कहा कि सभी राज्यों में त्योहार मानने को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) हैं और इस पर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें:

Ordnance Factory Launches: पीएम मोदी ने की 7 नई रक्षा कंपनियों की शुरुआत, फाइटर प्लेन से लेकर पिस्टल तक किया जाएगा तैयार

सिंघू बॉर्डर पर हत्या: संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा- घटना का हमसे कोई संबंध नहीं, दोषी निहंगों पर हो सख्त कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget