एक्सप्लोरर

सिंघू बॉर्डर पर हत्या: संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा- घटना का हमसे कोई संबंध नहीं, दोषी निहंगों पर हो सख्त कार्रवाई

किसान मोर्चा ने कहा है, ‘’हम इस भीषण हत्या की निंदा करते हैं और यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस घटना के दोनों पक्षों, निहंग समूह और मृतक व्यक्ति का संयुक्त किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं है.''

सिंघू बॉर्डर पर हत्या: हरियाणा-दिल्ली सिंघू सीमा के पास सुबह एक कटे हुए हाथ वाले व्यक्ति का शव मिला. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों के मुताबिक अर्धनग्न शव बैरिकेड्स से लटका हुआ दिख रहा था. कथित तौर पर शव उसी स्थान पर मिला, जहां किसान पिछले एक साल से नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे. इस हत्या के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा ने बयान जारी करके कहा है कि इस घटना का हमसे कोई संबंध नहीं है. किसान मोर्चा ने दावा किया है कि इस घटना की जिम्मेदारी निहंग समूह ने ली है.

संयुक्त किसान मोर्चा ने क्या कहा है?

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है, ‘’पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति लखबीर सिंह की आज सुबह सिंघू बार्डर पर हत्या कर दी गई. घटनास्थल पर मौजूद एक निहंग समूह ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि यह घटना मृतक के सरबलोह ग्रांट के संबंध में बेअदबी करने की कोशिश के कारण हुई है. बताया गया है कि यह मृतक कुछ समय से निहंगों के एक ही समूह के साथ रह रहा था.’’ बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

किसान मोर्चा ने आगे कहा, ‘’हम इस भीषण हत्या की निंदा करते हैं और यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस घटना के दोनों पक्षों, निहंग समूह और मृतक व्यक्ति का संयुक्त किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं है. मोर्चा किसी भी धार्मिक पाठ या प्रतीक की बेअदबी के खिलाफ है, लेकिन यह किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं देता है. हम मांग करते हैं कि हत्या और बेअदबी के पीछे साजिश के आरोप की जांच कर दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दी जाए. हमेशा की तरह संयुक्त किसान मोर्चा किसी भी कानूनी कार्रवाई में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करेगा.’’

यह आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश- हन्नान मोल्लाह

वहीं, अखिल भारतीय किसान सभा महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा है, ‘’10 महीने से किसान आंदोलन को बदनाम करने का एक संयोजित प्रयास चल रहा है. संयुक्त किसान मोर्चा से इसका कोई संबंध नहीं है. मोर्चा के बाहर एक ग्रुप वहां बैठा हुआ है, उन्होंने किया है. सरकार को जांच करनी चाहिए. पुलिस को जांच करनी चाहिए.’’

सिंघू बॉर्डर पर पुलिसबल तैनात

बताया जा रहा है कि सिंघू बॉर्डर के दोनों ओर हरियाणा और दिल्ली दोनों की पुलिस मौजूद है. गौरतलब है कि पूर्व में किसानों का विरोध हिंसक रूप ले चुका है. तीन अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के विरोध के दौरान एक वाहन पर हमला और मॉब लिंचिंग की घटना देखी गई. इस घटना में 4 अन्य के अलावा 4 किसानों की मौत हो गई. किसान संगठनों ने दावा किया कि पिछले एक साल से तीन कृषि कानूनों के विरोध में अब तक 630 किसानों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें-

Singhu Border पर बैरिकेड से लटके मिले शव पर BJP हमलावर, कहा- किसान आंदोलन के नाम पर अराजकता करने वाले ये लोग कौन

PM Launches Ordnance Factory: पीएम मोदी ने की 7 नई रक्षा कंपनियों की शुरुआत, कहा- 15-20 सालों से लटका था फैसला, सैन्य ताकत का बनेंगी बड़ा आधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget