एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में कोरोना की डरावनी रफ्तार, सीएम भूपेश बघेल ने किया नई पाबंदियों का ऐलान, डोर-टू-डोर होगी फल और सब्जियों की सप्लाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि सभी नगर निगम में लॉकडाउन के दौरान सभी वार्ड एवं कॉलोनियों में सब्जी के साथ-साथ फल की डोर टू डोर उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोरोना के गंभीर खतरे को देखते हुए नई पाबंदियों और निर्देशों का ऐलान किया है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोरोना के गंभीर खतरे को देखते हुए नई पाबंदियों और निर्देशों का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि सभी नगर निगम में लॉकडाउन के दौरान सभी वार्ड एवं कॉलोनियों में सब्जी के साथ-साथ फल की डोर टू डोर उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही रेमडेसीविर इंजेक्शन सीधे अस्पतालों को ही उपलब्ध कराये जायेंगे. वहीं नगर निगम को उनकी डिमांड के अनुसार इलैक्ट्रिक शवदाह गृह की स्थापना की तत्काल मंजूरी दी जाएगी.

उन्होंने यह भी बताया कि लक्षण वाले मरीजों को तत्काल दवाओं के किट प्रदान किये जायेंगे और मई-जून माह का राशन एक साथ उपभोक्ताओं को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य की सीमाओं को तत्काल सील किए जाने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही बिना कोरोना टेस्टिंग कोई भी व्यक्ति राज्य की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा.

सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि आज नगर निगम के महापौर और निगम आयुक्त की वर्चुअल बैठक में महापौर निधि और पार्षद निधि को कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं उपचार की व्यवस्था में खर्च करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने यह भी कहा, छत्तीसगढ़ में बाहर से आने वाले श्रमिकों और लोगों की कोरोना टेस्टिंग की व्यवस्था के निर्देश दिये गए हैं. इस दिशा में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं राज्य के सीमावर्ती चेक पोस्ट पर कोरोना टेस्टिंग टीम तैनात की जाएगी.

उन्होंने यह भी कहा कि उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2020-21 की कोई भी परीक्षा अगले आदेश तक ऑफ-लाइन पद्धति से आयोजित न करने के आदेश दिए हैं. उधर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर ने कोरोना महामारी के खतरों को देखते हुए 10वीं की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है. 

छत्तीसगढ़ में एक दिन पहले 14,519 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 5,88,818 हो गई है. 4,59,600 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1,22,751 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में 6467 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,23,943 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 1846 लोगों की मौत हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget