एक्सप्लोरर

खुलासा: बेंगलुरू के जेल में शशिकला को मिली VIP सुविधाएं, किचन और 5 कमरे भी दिये गए

आरटीआई कार्यकर्ता नरसिम्हा मूर्ति ने बताया कि 295 पन्ने की रिपोर्ट में दावों की पुष्टि हुई है कि परापना अग्रहरा सेंट्रल जेल में जयललिता की करीबी शशिकला को विशेष सुविधाएं दी गईं.

बेंगलुरू: तमिलनाडु में सत्तारूढ़ AIADMK से निष्कासित नेता वीके शशिकला को बेंगलुरू के जेल में उनकी पंसद की सुविधाएं दी जा रही हैं. शशिकला भ्रष्टाचार मामले में सजा काट रही हैं. आरटीआई कार्यकर्ता नरसिम्हा मूर्ति ने बताया कि 295 पन्ने की रिपोर्ट में तत्कालीन डीआईजी (जेल) डी. रूपा के जुलाई 2017 के दावों की पुष्टि हुई है कि परापना अग्रहरा सेंट्रल जेल में जयललिता की करीबी शशिकला को विशेष सुविधाएं दी गईं और उन्हें अलग रसोईघर मुहैया कराया गया. साथ ही पांच सेल शशिकला को दिये गए.

गृह विभाग की जनसंपर्क अधिकारी एम आर शोभा ने आरटीआई का जवाब दिया है. रूपा ने कहा कि मैंने अपनी रिपोर्ट में जो बातें कही थीं वहीं चीज है और यह स्वतंत्र जांच समिति थी... मेरे रूख की पुष्टि हुई है और इसके लिए मैं खुश हूं. गौरतलब है कि मुद्दा गरम होने के बाद तत्कालीन सिद्धारमैया सरकार ने रूपा के आरोपों की जांच सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी विनय कुमार से कराने के आदेश दिए थे.

रूपा ने डीजीपी (जेल) एचएन सत्यनारायण राव को रिपोर्ट सौंपकर आरोप लगाए थे कि इस तरह की ‘चर्चा’ है कि शशिकला को विशेष सुविधाएं देने के लिए दो करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी. इसमें राव पर भी रिश्वत लेने के आरोप लगे. बाद में राव ने आरोपों को झूठ बताया. इस मुद्दे के कारण सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी जिसके बाद रूपा और राव दोनों को ट्रांसफर कर दिया गया.

उप-मुख्यमंत्री ने पल्ला झाड़ा सिद्धारमैया सरकार में गृह मंत्री रहे और मौजूदा उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने आरटीआई खुलासे के बाद खुद का बचाव किया है. परमेश्वर ने कहा कि इस बारे में गृहमंत्री से पूछें. मैं उनकी तरफ से जवाब नहीं दे सकता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
जैश के निशाने पर बंगाल CM? अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
जैश के निशाने पर बंगाल CM? अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget