एक्सप्लोरर

ओटीए गया में शिफ्ट हो जाएगा सिख लाइट इंफेंट्री रेजीमेंट का सेंटर

ओटीए गया के बड़े कैंपस और बेसिक मिलिट्री-ट्रेनिंग की मूलभूत सुविधाओं को देखते हुए सेना ने अब यहां सिख लाइट रेजीमेंट को शिफ्ट करने का प्लान बनाया है. फिलहाल सिख लाइट रेजीमेंट उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ में है.

नई दिल्ली: बिहार के गया स्थित सेना के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी यानि ओटीए की जगह अब सिख लाइट इंफेंट्री रेजीमेंट का सेंटर खोला जायेगा. फिलहाल सिख लाइट रेजीमेंट उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ में है. एबीपी न्यूज ने सबसे पहले ये बताया था कि सेना ने 'टेक्नो-वॉरियर्स' तैयार करने वाले अपने ओटीए सेंटर को बंद करने का फैसला कर लिया है. करीब 800 एकड़ में फैले इस सेंटर में सेना के टेक्नीकल एंट्री स्कीम (टीईएस) और स्पेशल कमीशनड ऑफिर्स (एससीओ) के अधिकारियों की प्री-कमीशनंड ट्रैनिंग यहां दी जाती है. टीईएस अधिकारी इंजीनियर बनकर सेना को अपनी सेवाएं देते हैं. इसीलिए उन्हें टेक्नो-वॉरियर्स का नाम दिया जाता है. जबकि एससीओ वे अधिकारी होते हैं जो सेना में जवान के पद पर भर्ती होते हैं और फिर अधिकारी बन जाते हैं.

लेकिन पिछले आठ सालों के दौरान सेना ने पाया कि ओटीए गया में बेहद कम अधिकारी ट्रेनिंग ले रहे हैं. इस एकेडमी में हर साल करीब 750 अधिकारी ट्रेनिंग ले सकते हैं, लेकिन यहां अभी तक ये आंकड़ा 250 से ज्यादा नहीं पहुंच पा रहा है. मित्र-देशों की सैन्य अधिकारियों की प्री-कमीशनंड ट्रेनिंग भी ओटीए गया में दी जाती है. इसके बावजूद यहां ट्रेनिंग लेने वाले अधिकारियों का आंकड़ा कम ही रहा है. यही वजह है कि सेना ने रक्षा बजट के सही इस्तेमाल (विवेकपूर्ण इस्तेमाल) की वजह से इस एकेडमी को बंद करने का प्रस्ताव दिया है. ये प्रस्ताव फिलहाल रक्षा मंत्रालय के पास लंबित है.

ओटीए गया के बड़े कैंपस और बेसिक मिलिट्री-ट्रेनिंग की मूलभूत सुविधाओं को देखते हुए सेना ने अब यहां सिख लाइट रेजीमेंट को शिफ्ट करने का प्लान बनाया है. फतेहगढ़ में सिख लाइट के अलावा राजपूत रेजीमेंट का सेंटर भी है. माना जा रहा है कि ओटीए गया में सिख लाइट इंफेंट्री में भर्ती होने वाले जवानों की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जायेगा. ओटीए गया में संचालित टीईएस और एससीओ कोर्सेज़ को अब आईएमए देहरादून में शिफ्ट कर दिया जाएगा. आईएमए में पहले से ही रेगुलर-एनडीए कोर्स वाले कैडेट्स को प्री-कमीशन अधिकारी बनने की ट्रेनिंग दी जाती है.

आपको बता दें कि हर साल लाखों नौजवान सेना में अधिकारी बनने के लिए एनडीए, सीडीएस, एसएसबी इत्यादि की परीक्षा देते हैं. लेकिन कड़े सैन्य-मानकों पर खरा ना उतर पाने के कारण सेना को हर साल कम अधिकारी ही मिल पाते हैं. ऐसे में थलसेना अधिकारियों की कमी से जूझ रही है. इसी साल जनवरी में संसद की एक कमेटी ने खुलासा किया था कि थलसेना में करीब साढ़े आठ हजार (8443) सैन्य-अधिकारियों की कमी है. संसद की स्थायी कमेटी की इस रिपोर्ट के मुताबिक, थलसेना को करीब 60 हजार (60,294) अधिकारियों की मंजूरी मिली हुई है, लेकिन फिलहाल थलसेना में अधिकारियों की संख्या है करीब 52 हजार (51,851) है.

यह भी पढ़ें-

CAB: शिवसेना ने खुद को बताया हेडमास्टर, संजय राउत ने कहा- देशभक्ति का प्रमाण पत्र नहीं चाहिए

नागरिकता संशोधन बिल: राज्य सभा में बहुमत का आंकड़ा गिरकर 118 हुआ, 5 सांसदों की छुट्टी मंजूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पीएम बनेंगे थलापति विजय', TVK के दावे पर भड़की कांग्रेस, बोली- '272 सांसद...'
'पीएम बनेंगे थलापति विजय', TVK के दावे पर भड़की कांग्रेस, बोली- '272 सांसद...'
ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में छापेमारी, जानें मामला
ED का बड़ा एक्शन, UP के चर्चित राणा हाउस में छापेमारी, जानें मामला
आरक्षण के विरोध और महिला रिजर्वेशन पर सियासी संग्राम, क्या है विवाद?
आरक्षण के विरोध और महिला रिजर्वेशन पर सियासी संग्राम, क्या है विवाद?
JPSC परीक्षा: SC ने जारी किया नोटिस, कहा- चिंता का विषय है
JPSC परीक्षा: SC ने जारी किया नोटिस, कहा- चिंता का विषय है

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
40 फीट ऊंचे टीपू सुल्तान के कटआउट पर बवाल, BJP नेता का सरकार पर हमला
40 फीट ऊंचे टीपू सुल्तान के कटआउट पर बवाल, BJP नेता का सरकार पर हमला
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 2 या 4 लाख? CM सम्राट ने दूर किया कंफ्यूजन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 2 या 4 लाख? CM सम्राट ने दूर किया कंफ्यूजन
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
'महाकाली' की पहली झलक आउट, अक्षय खन्ना का दिखा खौफनाक शुक्राचार्य लुक, जानें-कब होगी रिलीज?
'महाकाली' की पहली झलक आउट, अक्षय खन्ना का दिखा खौफनाक शुक्राचार्य लुक
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Embed widget