एक्सप्लोरर

नागरिकता संशोधन बिल: राज्य सभा में बहुमत का आंकड़ा गिरकर 118 हुआ, 5 सांसदों की छुट्टी मंजूर

सरकार राज्यसभा में नागरिक संशोधन बिल की जीत को लेकर आश्वस्त है. लेकिन उसके बावजूद विपक्ष भी अपनी पूरी ताकत से जोर आजमाइश में भिड़ा हुआ है. शिवसेना ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं.

नई दिल्ली: राज्यसभा में 5 सांसदों की छुट्टी मंजूर होने से बहुमत का आंकड़ा गिरकर 118 हो गया है. ताजा नाम समाजवादी पार्टी के सांसद बेनी प्रसाद वर्मा का है. स्वास्थ्य कारणों से इनको भी राज्यसभा की कार्यवाही से छुट्टी मिल गई है. बेनी प्रसाद वर्मा का लखनऊ में इलाज चल रहा है.

आज राज्यसभा से 5 सांसदों को स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी मिल गयी है. अनिल बलूनी (बीजेपी), अमर सिंह (निर्दलीय), माजिद मेनन (एनसीपी), वीरेंद्र कुमार (निर्दलीय), इन चार सांसदों की छुट्टी मंजूर होने के बाद, समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा को भी स्वास्थ्य कारणों से राज्यसभा की कार्यवाही से छुट्टी मिल गई है. वर्मा ने राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल होने में असमर्थता जताई और राज्यसभा की कार्यवाही से छुट्टी की मांग की. जिसकी मंजूरी राज सभा के सभापति वेंकैया नायडू ने दे दी. अब राज्य सभा में बहुमत का आंकड़ा 118 हो जाएगा. बीजेपी और उसके समर्थित दलों के पास 125 सांसदों का समर्थन है. जबकि विपक्ष के पास 113 सांसदों का समर्थन है.

लेकिन शिवसेना ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं और यही वजह है कि शिवसेना को लेकर राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है. शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि वे राज्यसभा में अपने संशोधन को सामने रखेंगे और फिर सरकार का जवाब देखेंगे. सरकार का जवाब अगर पक्ष में नहीं आया तो फिर वोटिंग के दौरान शिवसेना की स्थिति लोकसभा से अलग होगी.

नागरिकता संशोधन बिल के साथ

बीजेपी -83 ( अनिल बलूनी सदन में नहीं रहेंगे) जेडीयू - 6 अकाली दल - 3 वाईएसआर कांग्रेस - 2 एलजेपी- 1 आरटीआई -1 बीजेडी - 7 निर्दलीय -3 मनोनीत - 3 एआईएडीएमके - 11 असम गण परिषद -1 पीएमके - 1 एनपीएफ - 1 कुल -123

नागरिकता संशोधन बिल के ख़िलाफ़

कांग्रेस - 46 टीएमसी - 13 समाजवादी पार्टी - 9 बीएसपी - 4 एनसीपी- 4 आरजेडी - 4 सीपीएम - 4 सीबीआई - 1 आम आदमी पार्टी - 3 पीडीपी - 2 केरल कांग्रेस - 1 मुस्लिम लीग -1 डीएमके - 5 निर्दलीय - 1 मनोनीत -1 टीआरएस - 6

हालांकि सरकार राज्यसभा में नागरिक संशोधन बिल की जीत को लेकर आश्वस्त है. लेकिन उसके बावजूद विपक्ष भी अपनी पूरी ताकत से जोर आजमाइश में भिड़ा हुआ है.

यह भी पढ़ें-

CAB: शिवसेना ने खुद को बताया हेडमास्टर, संजय राउत ने कहा- देशभक्ति का प्रमाण पत्र नहीं चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-जनसेना का YSR पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-जनसेना का YSR पर आरोप
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget