एक्सप्लोरर

Manipur Violence: संसद सत्र में बेवजह नारेबाजी बंद करेगा विपक्ष, मणिपुर पर सरकार को चौतरफा घेरने की तैयारी

Manipur Violence: संसद में मणिपुर हिंसा को लेकर हो रहे लगातार हंगामे के बीच विपक्षी सांसदों ने रणनीति में बदलाव करने का फैसला किया है, जिसमें नारेबाजी को कम किया जाएगा.

Manipur Violence: संसद के मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा को लेकर लगातार हंगामा जारी है. विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांग रहे हैं, वहीं फिलहाल मोदी सरकार के मंत्री संसद में विपक्ष के हमलों का जवाब दे रहे हैं. इसी बीच अब बताया जा रहा है कि विपक्ष ने अपनी रणनीति बदलने का फैसला किया है. जिसमें वो संसद में किसी भी तरह की नारेबाजी नहीं करेगा. मंत्रियों के बयानों के बीच विपक्षी सांसद कोई नारेबाजी नहीं करेंगे. 

विपक्ष ने बनाई रणनीति
इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि INDIA से जुड़े विपक्षी सांसदों ने तय किया है कि वो नितिन गडकरी और बाकी एनडीए सांसदों बाकी कई मुद्दों को लेकर बोलने देंगे, उनके भाषण के बीच में कोई भी नारेबाजी नहीं होगी. हालांकि विपक्ष मणिपुर मामले को लेकर सरकार को लगातार घेरता रहेगा और अपना हमला और तेज करेगा. संसद में मणिपुर के मुद्दे को उठाने की पूरी रणनीति तैयार की गई है. 

पीएम मोदी पर दबाव बनाने की कोशिश
रिपोर्ट के मुताबिक विपक्ष का पूरा फोकस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संसद में मणिपुर को लेकर दबाव डालने का है. मणिपुर से सामने आए 4 मई के वीडियो और पूरी हिंसा को लेकर विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांग रहा है. विपक्ष की तरफ से लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है, जिसके पीछे सीधी रणनीति ये है कि पीएम मोदी को इस मुद्दे पर बोलने के लिए मजबूर किया जाए. वहीं राज्यसभा में भी सरकार से जवाब मांगने की रणनीति बनाई जा रही है. 

काले कपड़े पहनकर पहुंचे सांसद
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के दलों के सभी सांसद मणिपुर मुद्दे पर सरकार के विरोध में काले कपड़े पहुंचकर संसद पहुंचे. कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर संसद में जारी गतिरोध के बीच बुधवार 26 जुलाई को लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर चर्चा के लिए सदन ने मंजूरी भी दे दी. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सभी दलों के नेताओं से बातचीत करने के बाद इस प्रस्ताव पर चर्चा की तारीख तय करेंगे.

ये भी पढ़ें - Manipur Violence: क्या मणिपुर हिंसा हिंदू- ईसाई विवाद है, जानिए- इस मुद्दे पर आरएसएस ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज
'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget