एक्सप्लोरर

Cyrus Mistry Death: साइरस मिस्त्री की एक्सीडेंट के तुरंत बाद क्यों हो गई थी मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

Cyrus Mistry News: अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि एक्सीडेंट के कारण साइरस मिस्त्री के शरीर के भीतर की धमनियां फट गई थीं जिससे अंदरूनी रक्तस्त्राव हुआ.

Cyrus Mistry Post Mortem Report: टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले को कार दुर्घटना (Car Accident) में कई चोटें आई थीं और 'ब्लंट थोरैक्स ट्रामा' के कारण लगभग तत्काल उनकी मौत हो गई. जे जे अस्पताल (J J Hospital) के एक चिकित्सा अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मिस्त्री को चोट के कारण शरीर के भीतर रक्तस्त्राव भी हुआ. मिस्त्री और पंडोले दो अन्य व्यक्तियों के साथ रविवार दोपहर को गुजरात (Gujarat) से मुंबई (Mumbai) की ओर जा रहे थे जब महाराष्ट्र के पालघर जिले में सूर्या नदी के ऊपर बने पुल पर उनकी कार एक डिवाइडर से जा टकराई.

इस हादसे में कार में पीछे बैठे मिस्त्री और जहांगीर की मौत हो गई. स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले कार चला रही थीं और उनके पति डेरियस पंडोले भी आगे बैठे थे जो बच गए. मिस्त्री और जहांगीर के शव को बाद में जे जे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने ऑटोप्सी की. चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मिस्त्री और पंडोले दोनों के शरीर पर अचानक झटका लगा क्योंकि कार तेज गति से चल रही थी. इसकी वजह से कई चोटें आई और ब्लंट थोरैक्स ट्रामा हुआ.

ऑटोप्सी रिपोर्ट में ये बातें भी आई सामने

उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट के कारण साइरस मिस्त्री के शरीर के भीतर की धमनियां फट गई थीं जिससे अंदरूनी रक्तस्त्राव हुआ. हालांकि, प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में केवल कुछ लक्षण ही सामने आए हैं. विस्तृत विश्लेषण में सब कुछ स्पष्ट होगा और मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा. उन्होंने कहा कि मानक प्रक्रिया के तहत विसरा के नमूने को जांच के लिए कलीना स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा.

साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार

बता दें कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का मंगलवार सुबह 11 बजे वर्ली श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया. उनके अंतिम संस्कार में तमाम लोगों के साथ रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा भी शामिल हुईं. गौरतलब है कि साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन के पद से अचानक हटा दिया गया था, जिसके बाद टाटा ग्रुप और मिस्त्री के बीच का विवाद अदालत तक पहुंचा था.  

इसे भी पढ़ेंः-

IT, न्यूक्लियर एनर्जी और अंतरिक्ष... पीएम मोदी के साथ शेख हसीना की द्विपक्षीय बैठक में कई अहम समझौतों पर लगी मुहर

Sonali Phogat की बेटी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- मेरी मां की हत्या की CBI जांच करवाई जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget