एक्सप्लोरर

Manipur Violence: 'मणिपुर पर मगरमच्छ वाले आंसू बहा रहा विपक्ष, लगातार बदल रहा गोल पोस्ट'- निर्मला सीतारमण ने साधा निशाना

Manipur Violence: विपक्षी सांसदों के मणिपुर दौरे को लेकर निर्मला सीतारमण ने कहा कि उन्हें संसद में आकर ये बताना चाहिए कि लोगों से उनकी क्या बातचीत हुई, विपक्ष इस मुद्दे का फायदा उठा रहा है.

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा को लेकर सरकार और विपक्ष एक दूसरे के आमने-सामने हैं. विपक्षी सांसद लगातार इस मामले को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसद मणिपुर का दौरा करके आए हैं. जिसके बाद सरकार पर हमला और तेज हो गया है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार का बचाव करते हुए विपक्ष पर हमला बोला है. सीतारमण ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वो मणिपुर संकट पर लगातार गोल पोस्ट बदल रहा है और संसद को नहीं चलने दे रहा. 

विपक्ष नहीं चाहता चर्चा- वित्त मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार संसद में मणिपुर हिंसा पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है, लेकिन विपक्ष ने ऐसा नहीं होने दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब चर्चा की बात आती है तो विपक्ष हंगामा कर देता है. वो खुद इस मामले पर चर्चा नहीं होने देना चाहते हैं.  

'बातचीत को संसद में रखे विपक्ष'
विपक्षी सांसदों के मणिपुर दौरे को लेकर निर्मला सीतारमण ने कहा कि ये लोग मणिपुर होकर आए हैं, जहां उन्होंने लोगों से बातचीत की. अब हम सुनना चाहते हैं कि उन्होंने मणिपुर में लोगों से क्या बातचीत की और उन्हें क्या बताया गया. इसकी जानकारी उन्हें संसद में चर्चा कर देनी चाहिए. वित्त मंत्री ने कहा कि उन्हें ऐसा करने से कौन रोक रहा है? उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले पर मगरमच्छ के आंसू बहा रहा है. 

'विपक्ष ने उठाया संवेदनशील मामले का फायदा'
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने मणिपुर-मणिपुर कहकर संसद के पूरे कामकाज को पूरी तरह से बाधित किया है. पहले कहते हैं कि वो इस मामले पर चर्चा चाहते हैं, फिर चर्चा नहीं होने देते. उन्होंने कहा कि विपक्ष की मानसिकता भी उनके पहने काले कपड़ों की तरह हो चुकी है. सीतारमण ने कहा कि मणिपुर एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है, जिसका विपक्ष ने फायदा उठाया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget