एक्सप्लोरर

दो तरह के नोटों पर राज्यसभा में हंगामा, कांग्रेस ने कहा- BJP के लिए अलग से हो रही है छपाई

नयी दिल्ली: दो तरह के नोटों की छपाई का आरोप लगा रहे कांग्रेस सदस्यों के संसद की ऊपरी सदन राज्यसभा में हंगामे के कारण आज सदन की कार्यवाही लंच के पहले बार-बार बाधित हुयी और पांच बार के स्थगन के बाद बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. कांग्रेस सदस्यों का आरोप था कि यह देश का सबसे बड़ा घोटाला है. कांग्रेस के सदस्यों ने बार-बार आसन के पास आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सदन के नेता और वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि विपक्ष आए दिन बिना नोटिस दिए महत्वहीन मुद्दे उठाता रहता है. जेटली ने कहा कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसके तहत कोई कागज लहरा कर व्यवस्था का प्रश्न उठाया जाए. उन्होंने कहा कि यह शून्यकाल का दुरुपयोग हो रहा है. जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने पहले राज्यसभा चुनाव में नोटा का मुद्दा उठाया था. लेकिन बाद में पता लगा कि यह प्रावधान उनके ही शासनकाल में बनाया गया था.

1

इससे पहले कांग्रेस के कपिल सिब्बल ने शून्यकाल के शुरू होने पर दो तरह के नोटों की छपाई का मुद्दा उठाया. उन्होंने व्यवस्था के प्रश्न के तहत यह मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि दो प्रकार के नए नोट छापे जा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि एक प्रकार का नोट सत्तारूढ (बीजेपी+सहियोगी दल) दल के लिए है वहीं दूसरा अन्य लोगों के लिए है. सिब्बल ने कहा कि हमें आज पता लगा कि सरकार ने क्यों नोटबंदी की थी.

विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा घोटाला है. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के जवाब सवाल के बीच उन्होंने कहा कि दो प्रकार के नोट छापे जा रहे हैं और इस सरकार को पांच मिनट भी सत्ता में बने रहने का हक नहीं है. उपसभापति पी जे कुरियन ने कहा कि अगर दो प्रकार के भी नोट हैं तो भी इस मुद्दे को व्यवस्था के प्रश्न के तहत नहीं उठाया जा सकता.

कांग्रेस सदस्यों को तृणमूल और जेडीयू के शरद यादव का समर्थन मिला. कई सदस्यों ने सदन में 500 रुपए के नए नोट भी दिखाए. तृणमूल के डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है. शरद यादव ने कहा कि सरकार को जवाब देना होगा कि दो प्रकार के नोट कैसे छपे. कुरियन ने कहा कि वह कोई विशेषज्ञ नहीं हैं जो नोटों की जांच कर सकें.

3

कांग्रेस के आनंद शर्मा ने कहा कि यह करेंसी की भरोसे का सवाल है. कुरियन ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा कि वे इसे व्यवस्था के प्रश्न के तहत नहीं उठा सकते और अगर वे चर्चा चाहते हैं तो उन्हें उचित नोटिस देना चाहिए. सदन में हंगामा जारी रहने के कारण कुरियन ने बैठक करीब 11 बजकर 30 मिनट पर 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी.

एक बार के स्थगन के बाद बैठक फिर शुरू होने पर भी सदन में इस मुद्दे को लेकर हंगामा जारी रहा. सरकार की ओर से संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और कानून मंत्री प्रसाद ने कहा कि सरकार इस पर चर्चा के लिए तैयार है. कुरियन ने सदस्यों से शांत होने और सदन में शून्यकाल चलने देने की अपील की लेकिन हंगामा कर रहे सदस्यों पर अपील का कोई असर नहीं हुआ और उपसभापति ने 11 बजकर करीब 50 मिनट पर बैठक 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

प्रश्नकाल में भी विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा और सभापति हामिद अंसारी ने बैठक 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी. बैठक फिर शुरू होने पर भी हंगामा जारी रहने पर उन्होंने बैठक दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी. दोपहर एक बजे बैठक शुरू होने पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 25 जुलाई 2017 को राज्यसभा में दिए गए एक अतारांकित प्रश्न के दिए गए उत्तर के संशोधनार्थ एक विवरण सदन के पटल पर रखा. इसके बाद बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget