एक्सप्लोरर

Opposition Meet: कौन होगा विपक्ष का चेहरा? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया ये जवाब

Opposition Meeting: विपक्षी दलों की दूसरी बड़ी बैठक में तय किया गया कि विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया होगा. अब बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन बनाने में जुटे विपक्षी दलों की अगली बैठक मुंबई में होगी.

Opposition Parties Meeting: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों की बेंगलुरु में दो दिवसीय बड़ी बैठक मंगलवार (18 जुलाई) को समाप्त हो गई. बैठक के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि विपक्षी दलों की अगली बैठक मुंबई में होगी. 

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्षी दलों में आपसी तालमेल के लिए 11 सदस्यीय कमिटी भी बनाई जाएगी. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार लोकतंत्र और संविधान को बर्बाद करना चाहती है. वो विपक्षी दलों के खिलाफ स्वायत संस्थाओं और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. 

कौन होगा विपक्ष का नेता?

जब मल्लिकार्जुन खरगे से पूछा गया कि विपक्षी एकता को कौन नेतृत्व करेगा तो इसके जवाब में खरगे ने कहा कि सबकुछ मुंबई की अगली बैठक में ही तय होगा. इसके लिए 11 सदस्यों की कमेटी गठित की जाएगी.

आपसी मतभेदों को लेकर क्या बोले खरगे? 

खरगे ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के प्रबंधन के लिए दिल्ली में साझा सचिवालय बनाया जाएगा. देश और देश के लोगों को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए हमने आपसी मतभेदों को पीछे रखने का फैसला किया है.

NDA की बैठक पर निशाना 

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "एनडीए 30 दलों के साथ बैठक कर रही है. मैंने भारत में इतनी पार्टियों के बारे में नहीं सुना है. पहले उन्होंने कोई बैठक नहीं की लेकिन अब वे एक-एक करके बैठक कर रहे हैं. पीएम मोदी अब विपक्षी दलों से डर रहे हैं. हम यहां लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए एकत्र हुए हैं."

पीएम मोदी पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप 

खरगे ने कहा, "आज पूरी मीडिया पर पीएम मोदी का कब्जा हो गया है. उनके इशारे के बिना कोई नहीं चलता. अपने 52 साल के सक्रिय राजनीतिक करियर में मैंने ऐसी प्रतिकूल स्थिति कभी नहीं देखी कि विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाया जा रहा है."

ये भी पढ़ें- 

INDIA होगा विपक्षी गठबंधन का नाम, सीट बंटवारे को लेकर इस फॉर्मूले पर बनी सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget