एक्सप्लोरर

नहीं थम रही सांसदों के निलंबन की बाढ़, सबसे ज्यादा कांग्रेस के हुए सस्पेंड, सदन में किस पार्टी के कितने सांसद बचे?

Opposition MPs Suspend: संसद से सांसदों को सस्पेंड करने का सिलसिला जारी है. अब तक दोनों सदनों से 143 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. इनमें सबसे ज्यादा एमपी कांग्रेस के हैं.

Oppostion MPs Suspend: संसद से सांसदों के निलंबन का सिलसिला लगभग एक हफ्ते से लगातार जारी है. इसी क्रम में लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने सदन की अवमानना के मामले में बुधवार (20 दिसंबर) को 2 और सांसदों को निलंबित कर दिया. इनमें कांग्रेस सांसद सी थॉमस और CPIM के एएम आरिफ शामिल हैं.

इसके साथ ही संसद के दोनों सदनों से निलंबित किए गए सांसदों की संख्या 143 हो गई हैं. इनमें से 97 सांसदों को लोकसभा से सस्पेंड किया गया, जबकि 46 सांसद राज्य सभा से निलंबित हो चुके हैं. सांसदों के निलंबन की शुरुआत पिछले हफ्ते संसद की सुरक्षा में हुई चूक के बाद हुई थी.

सबसे पहले 14 दिसंबर को लोकसभा के 13 और राज्यसभा से 1 सांसद को सस्पेंड किया गया था. इसके बाद 18 दिसंबर को लोकसभा के 33 और राज्य सभा के 45 सांसद निलंबित हुए. यह सिलसिला यहीं नहीं रुका और 19 दिसंबर को 49 और सांसद निलंबित हो गए. 

सबसे ज्यादा कांग्रेस के सांसद हुए सस्पेंड
लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से सबसे ज्यादा सांसद कांग्रेस के सस्पेंड हुए हैं. कांग्रेस कुल 57 सांसद निलंबित हुए हैं. इसके बाद तृणमूल कांग्रेस और डीएमके का नंबर है.

लोकसभा में किसके कितने सांसद हुए सस्पेंड?
अगर बात लोकसभा की करें तो संसद के निचले सदन से कुल 97 सांसदों को निलंबित किया गया है. लोकसभा से कांग्रेस के कुल 38 सांसदों का निलंबन हुआ है. लोकसभा में पार्टी के अब कुल 10 सदस्य रह गए हैं. वहीं, डीएमके के 16 और टीएमसी के 13 सांसद सस्पेंड हुए हैं. 16 सांसदों वाली जेडीयू के 11 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है. 

लोकसभा अध्यक्ष ने सीपीआईएम, आईयूएमल और एनसीपी (शरद पवार), के तीन-तीन सांसदों को सस्पेंड किया है. इसके अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस और समाजवादी पार्टी के दो-दो, आम आदमी पार्टी, सीपीआई ,आरएसपी, वीसीके और केरल कांग्रेस के एक-एक सांसद को भी सदन से निलंबित कर गया है.

राज्यसभा से किस-किस पार्टी के सांसद को किया गया सस्पेंड? 
वहीं, अगर बात करें राज्यसभा की तो यहां से कांग्रेस के 19, टीएमसी, के 8, डीएमके के 5, सीपीआईएम के 3, सपा के, जेडीयू और सीपीआई के दो-दो सांसद सस्पेंड हुए हैं. वहीं, आरजेडी, एनसीपी (शरद पवार), केरल कांग्रेस, जेएमएम और आंचलिक गण मोर्चा के एक-एक सांसद पर कार्रवाई की गई है.

किस पार्टी के कितनी सांसद बचे?
लोकसभा में कांग्रेस के 10, डीएमके के 8, टीएमसी के 9, शिवसेना के 6, जेडीयू 5, एनसीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, जेएमएम, सीपीआई और सपा का एक-एक सांसद बचा है. 

वहीं, राज्यसभा में कांग्रेस के 11, टीएमसी, आरजेडी और डीएमके के 5-5, सीपीआईएम और एनसीपी के 2,  जेएमएम, आईयूएमएल 1 और आरएलडीडी का 1-1 सांसद बचा है, वहीं, आम आदमी पार्टी के 10 आर शिवसेना और जेडीयू के 3-3 सांसद बचे हैं.   

यह भी पढ़ें- भारत न्याय संहिता: लोकसभा से पास हुए आपराधिक कानून से जुड़े तीन बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget