एक्सप्लोरर

बेंगलुरु में किसने लगाए थे नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर? मामले में तीन गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

Bangalore News: बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक के दिन राजधानी की सड़कों पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार को टारगेट करने के लिए पोस्टर लगाए गए थे. इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

Posters Against Nitish Kumar: कर्नाटक पुलिस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाने के मामले में शनिवार (22 जुलाई) को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. नीतीश कुमार बेंगलुरु में हाल ही में हुई विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हुए थे, तब उनके विरोध में पोस्टर लगाए गए थे. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान श्रीराम, नंदकुमार और मोहन के रूप में की गई है. आरोपी बेंगलुरु के शेषाद्रिपुरम के निवासी हैं. पुलिस के अनुसार, श्रीराम ने पोस्टर लगाने के लिए स्पॉन्सर्ड किया था.

पोस्टरों को आरोपी नंदकुमार की प्रिंटिंग प्रेस में छापा गया था. इसके बाद इन्हें मोहन के ऑटो में ले जाया गया. पुलिस ने बताया है कि आरोपियों ने शहर में 20 जगहों पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाए थे.

आरोपियों से पूछताछ जारी

पोस्टरों को बेंगलुरु एयरपोर्ट रोड पर भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया था. पुलिस राजनीतिक नेताओं की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा होगा. 

पोस्टरों में क्या कुछ था?

सीएम नीतीश कुमार को अस्थिर प्रधानमंत्री पद का दावेदार करार देते हुए पोस्टर चालुक्य सर्कल और विंडसर मैनर ब्रिज और हेब्बाल इलाके के पास एयरपोर्ट रोड पर लगे थे. इस कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने पर भी उनकी आलोचना की गई थी. 

पोस्टर में उनके शासनकाल में बिहार में पुल टूटने की घटनाओं का भी जिक्र किया गया. एक अन्य पोस्टर में उनका मजाक बनाते हुए कहा गया था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पानी के नीचे पुल बनाने वाले व्यक्ति हैं.  

डीके शिवकुमार का बीजेपी पर आरोप 

इसे लेकर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, ''यह सब बीजेपी का काम है. नीतीश कुमार बीजेपी के लिए बड़ा खतरा हैं और उनके खिलाफ पोस्टर लगाकर वे उनका प्रचार कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी इन सभी ताकतों से लड़ने के लिए तैयार है. कायरों की तरह वे ऐसा कर रहे हैं. नीतीश कुमार भी कर्नाटक की राजनीति को अच्छे से जानते हैं."

ये भी पढ़ें: INS Kirpan: चीन को उसी के घर में घेरेगा भारत! इंडियन नेवी चीफ आज वियतनामी नौसेना को गिफ्ट करेंगे INS कृपाण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 Live: पेपर लीक पर संसद में संग्राम, आज बहस होगी या बवाल?
LIVE: पेपर लीक पर संसद में संग्राम, आज बहस होगी या बवाल?
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह
Parliament Monsoon Session LIVE: मानसून सत्र को लेकर विपक्ष के फ्लोर लीडर्स की मीटिंग, केंद्र को घेरने की तैयारी
LIVE: मानसून सत्र को लेकर विपक्ष के फ्लोर लीडर्स की मीटिंग, केंद्र को घेरने की तैयारी
'राहुल गांधी को शादी के लिए मनाओ', जब प्रियंका ने इरफान से कही ये बात
'राहुल गांधी को शादी के लिए मनाओ', जब प्रियंका ने इरफान से कही ये बात

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget