एक्सप्लोरर

Election 2024: कौन होगा संयोजक, किसे मिलेंगी कितनी सीटें... INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज, ममता ने किया किनारा

Election News: इंडिया गठबंधन अभी तक चार बैठकें कर चुका है, इसमें सीट बंटवारे से लेकर अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई, लेकिन अब भी इसमें शामिल दलों के बीच तकरार जारी है. सीट बंटवारे की स्थिति साफ नहीं है.

INDIA Alliance Today Meeting: आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के विजयी रथ को रोकने के लिए बने I.N.D.I.A ब्लॉक के शीर्ष नेता आज शनिवार (13 जनवरी) को एक वर्चुअल मीटिंग करेंगे. इसमें गठबंधन को मजबूत करने, सीट बंटवारे पर रणनीति बनाने और अलायंस के संयोजक के चयन को लेकर चर्चा होगी. हालांकि तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल नहीं होंगी. बताया जा रहा है कि वह किसी और कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगी.

सूत्रों के मुताबिक, आज की बैठक में सबसे अहम चर्चा विपक्षी गठबंधन के संयोजक की नियुक्ति पर होगी. जेडीयू नीतीश कुमार को संयोजक बनाना चाहती है, लेकिन बताया जा रहा है कि टीएमसी इसका विरोध कर रही है. बता दें कि इससे पहले भी इंडिया गठबंधन में शामिल दलों ने वर्चुअल मीटिंग में इन सब मुद्दों पर चर्चा की कोशिश की थी, लेकिन तब बात नहीं बन पाई थी.

टीएमसी ने कहा, बीजेपी को हराने के लिए प्रतिबद्ध

वहीं, टीएमसी सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार शाम को बैठक के बारे में जानकारी दी गई थी, लेकिन शनिवार को सीएम ममता बनर्जी के कई कार्यक्रम पहले से निर्धारित हैं, ऐसे में वह इस बैठक में शामिल नहीं हो सकती हैं. पार्टी इंडिया ब्लॉक और बीजेपी को हराने के लिए प्रतिबद्ध है.

सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी बैठक

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, इंडिया पार्टी के नेता 13 जनवरी 2024 को सुबह 11:30 बजे वर्चुअल बैठक करेंगे. इसमें विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की जाएगी. 

कई बैठकों के बाद भी नहीं बन पा रही बात

इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सबसे ज्यादा तकरार देखने को मिल रही है. यह खींचतान कई राज्यों में है. इससे पहले भी इंडिया गठबंधन कई मीटिंग कर चुका है. गठबंधन की पहली बैठक पटना में 23 जून 2023 को हुई थी. दूसरी बैठक 17,18 जुलाई 2023 को बेंगलुरु में हुई थी. गठबंधन ने अपनी तीसरी बैठक मुंबई में 31 और 1 सितंबर 2023 को की थी. चौथी बैठक दिसंबर में दिल्ली में हुई थी. इन सभी मीटिंग में तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन इतनी बैठकों के बाद भी सीट बंटवारे को लेकर तकरार जारी है.

ये भी पढ़ें

Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: पीएम मोदी के समर्थन में आए तमिलनाडु मठ के शंकराचार्य, कराएंगे 40 दिन का खास यज्ञ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget