एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत एकजुट', BJP सांसद बोले- पाकिस्तान को अलग-थलग करने की रणनीति

समिक भट्टाचार्य ने कहा कि PAK आतंकवाद का केंद्र बन चुका है, जिससे भारत की सीमाओं पर लगातार खतरा बना हुआ है. इस स्थिति में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई का प्रतीक है.

Operation Sindoor: भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत की एक बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करना और आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत नीति को दुनिया के सामने रखना है.

समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र बन चुका है, जिससे भारत की सीमाओं पर लगातार खतरा बना हुआ है. इस स्थिति में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई का प्रतीक है. आतंकवाद एक ऐसी बीमारी है, जिसे पनपने से पहले खत्म करना जरूरी है, वरना यह हमें नष्ट कर देगा.

ऑपरेशन सिंदूर ने बताया कि हम आतंकवाद के खिलाफ कितने गंभीर: भट्टाचार्य

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारत ने दुनिया को दिखाया कि हम आतंकवाद के खिलाफ कितने गंभीर हैं. हमारा लक्ष्य है कि पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अलग-थलग किया जाए और इसके लिए सभी देशों को भारत की स्थिति से अवगत कराना जरूरी है. यह कार्रवाई देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए अनिवार्य थी.

कांग्रेस पार्टी का रवैया गलत: समिक भट्टाचार्य

उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने एक ही बात कही थी कि वे सरकार के साथ हैं. अब 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि दुनिया के सभी देशों में जाने वाले हैं और वैश्विक मंचों पर भारत का पक्ष रखने के लिए तैयार हैं. ऐसे में कांग्रेस पार्टी का रवैया गलत है. कांग्रेस को अपने पुराने इतिहास को भूलकर देशहित में एकजुटता दिखानी चाहिए. अगर कांग्रेस विभाजनकारी बयानबाजी करेगी तो यह पाकिस्तानी मीडिया के लिए सुर्खियां बन जाएगी. हम ऐसी स्थिति में कोई राजनीतिक बंटवारा नहीं चाहते.

बीजेपी सांसद ने की शशि थरूर की तारीफ

भट्टाचार्य ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की तारीफ की, जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट रुख अपनाया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का समर्थन किया. उन्होंने कहा, 'शशि थरूर का आतंकवाद के खिलाफ रुख स्पष्ट है. कांग्रेस को यह तय करने की जरूरत नहीं है कि किसे सम्मान देना है. देश की जनता कांग्रेस के रवैये को अच्छी तरह समझ चुकी है.' उन्होंने जनता से अपील की कि वह देशहित में एकजुट रहे और कांग्रेस को उसकी जिम्मेदारी याद दिलाए.

आपको बता दें कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। सेना की यह कार्रवाई पहलगाम हमले के जवाब में थी, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget