एक्सप्लोरर

'सीमा पर तनाव बढ़ा रहा पाकिस्तान, बॉर्डर पर बढ़ाई सेना', इंडियन आर्मी ने दुनिया को बताए PAK के नापाक इरादे

India Pakistan Conflict: पाकिस्तान ने सीमा से सटे इलाकों में अपने सैनिकों को भेजना शुरू कर दिया है. भारतीय अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है.

Operation Sindoor: पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए जा रहे हैं. वहीं, अब पाकिस्तान ने सीमा से सटे इलाकों में अपने सैनिकों को भेजना शुरू कर दिया है, जो दुश्मनी बढ़ाने की संभावित मंशा का संकेत है. भारतीय अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है.

वर्तमान स्थिति पर बोलते हुए विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, "पाकिस्तानी सैनिकों को सीमावर्ती इलाकों में बढ़ते देखा गया है, जो तनाव को और बढ़ाने के उनके इरादे को दर्शाता है." उन्होंने आगे कहा, "भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ से की जा रहीं सभी कार्रवाइयों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया है और उचित जवाब दिया है."

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कही ये बड़ी बात

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, "भारतीय सेना ने सोच-समझकर जवाब दिया, जिसमें सिर्फ तय किए गए सैन्य ठिकानों को ही निशाना बनाया गया. पाकिस्तान लगातार झूठी बातें फैलाने की कोशिश कर रहा है, जैसे कि भारत की एस-400 मिसाइल प्रणाली को नष्ट कर दिया गया है या सूरतगढ़ और सिरसा के एयरबेस को नुकसान पहुंचा है. भारत इन झूठे दावों को साफ़ तौर पर खारिज करता है."

'पाकिस्तान की कार्रवाइयां तनाव बढ़ाने वालीं', बोले विक्रम मिस्री

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "आज सुबह पाकिस्तान ने राजौरी शहर पर गोलाबारी की, जिसमें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई, जिससे राज्य में नागरिक हताहतों की संख्या और क्षति बढ़ गई..."

उन्होंने आगे कहा, "मैंने पहले भी कई मौकों पर कहा है कि पाकिस्तान की कार्रवाइयां उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली हैं. जवाब में भारत ने पाकिस्तान की ओर से की गई इन उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों का जिम्मेदाराना और संतुलित तरीके से बचाव किया है और प्रतिक्रिया दी है..." 

सेना ने दिए पाकिस्तान के नापाक इरादों के सबूत

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, "पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी सीमाओं पर लगातार आक्रामक गतिविधियां जारी रखी हैं. उसने ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का उपयोग कर भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया. अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC पर 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास किए गए. भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया...पाकिस्तान ने पंजाब के एयरबेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया. चिंता का विषय यह रहा कि पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया ताकि वो अपनी गतिविधियां छिपा सकें."

ये भी पढ़ें-

Operation Sindoor: 'सिरसा-सूरतगढ़ एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित, S-400 को कोई नुकसान नहीं' विक्रम मिसरी ने बेनकाब किया PAK का झूठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget