एक्सप्लोरर

Watch: सेना ने जारी किया ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो, लिखा- 'दुश्मन को मिट्टी में मिलाने का...'

Operation Sindoor New Video: भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड ने ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में सेना पाकिस्तान के ड्रोन अटैक का मुंहतोड़ जवाब देती नजर आ रही है.

Operation Sindoor Video: भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड ने ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में सेना पाकिस्तान के ड्रोन अटैक का मुंहतोड़ जवाब देती नजर आ रही है. सेना ने ये वीडियो जारी कर लिखा कि हम धरती से आसमान की सुरक्षा करते हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ से हो रही फायरिंग का जवाब दिया और दुश्मन की चौकियों को तबाह कर दिया. सेना की तरफ से लगातार ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े वीडियोज शेयर किए जा रहे हैं.  

53 सेकंड के इस वीडियो में सेना का शौर्य और साहस देखते ही बन रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे ड्रोन हमलों का सेना भरपूर जवाब दे रही है. सेना ने वीडियो जारी कर लिखा- "दुश्मनों को मिट्टी में मिलाने का काम किया." बीते दिन रविवार (18 मई) को भी ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें पाकिस्तान के मिसाइल अटैक को रोककर जवाबी कार्रवाई की जा रही है. इस वीडियो में जोरदार धमाके साफ नजर आ रहे हैं.  

भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला

22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हमले में एक नेपाली पर्यटक की भी जान चली गई. इसके बाद 6-7 मई की रात भारत ने जवाबी कार्रवाई की और पीओके में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हो गई. ये देखकर पाकिस्तान बौखला गया और उसने 7 से 10 मई के बीच भारत पर ताबड़तोड़ ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए. 

भारत ने भी पाकिस्तान के अटैक का जवाब दिया और उसके 11 एयरबेसों को तबाह कर दिया. 10 मई की शाम को दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हुआ, लेकिन पाकिस्तान तब भी नहीं रुका. पाकिस्तान ने उस रात भी ड्रोन और मिसाइल से भारत पर अटैक किए, लेकिन उसके इरादे सफल नहीं हो पाए. 

ये भी पढ़ें- 

पाकिस्तानी जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने फिर उगला जहर, कहा- 'नहीं झुकेगा PAK, किसी भी हद तक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP Signals Congress Alliance : भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget