एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर का मैसेज लेकर मुस्लिम देश पहुंचा भारत का डेलिगेशन, अबु धाबी से PAK को मिला तगड़ा जवाब

Operation Sindoor Delegation: शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने यूएई के अधिकारियों के साथ सार्थक बैठक की, जिसमें भारत के साथ यूएई की प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया.

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति और ऑपरेशन सिंदूर के लिए यूएई के अबू धाबी पहुंचा. उन्होंने यूएई के अधिकारियों के साथ सार्थक बैठक की, जिसमें भारत के साथ यूएई की प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया गया. यूएई ने आतंकवाद को मानवता के लिए खतरा बताया और भारत के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया.

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, "हमने UAE के समकक्षों के साथ बहुत ही सार्थक बैठक की. हमने रक्षा समिति के अध्यक्ष अली राशिद अल नूमी से मुलाकात की. हमने सहिष्णुता मंत्री शेख नाहयान से भी मुलाकात की. मुझे लगता है कि UAE आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. UAE द्वारा दिया गया स्पष्ट संदेश था- हम भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं, आतंकवाद से लड़ रहे हैं. मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मैसेज है." 

 शिवसेना सांसद ने आगे कहा, "UAE में जो शांति और समृद्धि है, मुझे लगता है कि UAE में रहने वाले लोगों की संख्या, भारतीयों की संख्या जो सुरक्षित महसूस करते हैं और जिस तरह से UAE आगे बढ़ रहा है, मुझे लगता है कि UAE जैसे देश का इस कठिन समय में भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना बहुत महत्वपूर्ण है. UAE के समकक्षों से संदेश बहुत स्पष्ट रहा है कि हम इस आतंकवाद के खिलाफ आपके साथ हैं और संदेश दिया गया कि किसी भी धर्म के नाम पर आतंकवाद नहीं पनप सकता. दोनों मंत्रियों की ओर से जो कहा गया वह बहुत स्पष्ट था.

 

श्रीकांत शिंदे बोले- 'आतंकवाद ने मानवता पर किया हमला'

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह दोनों देशों और पड़ोस के देशों की प्रगति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. आतंकवाद केवल भारत से संबंधित नहीं है, यह संदेश दिया गया कि यह केवल भारत पर हमला नहीं है बल्कि मानवता पर हमला है. मुझे लगता है कि इन सभी का बहुत महत्व है. UAE भारत पर हमले की निंदा करने वाला पहला देश है..."

यूएई ने दिया ये संदेश

यूएई संघीय राष्ट्रीय परिषद की रक्षा, आंतरिक एवं विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष डॉ. अली राशिद अल नुआमी ने कहा, "आतंकवाद का न तो कोई धर्म होता है और न ही कोई राष्ट्रीयता. यह सम्पूर्ण मानवता के लिए खतरा है." उन्होंने आगे कहा, "हम इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद केवल किसी एक राष्ट्र या क्षेत्र के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है. हमारा विश्वास है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से सांसदों को एक साथ आकर रणनीति बनानी चाहिए और बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु मिलकर प्रयास करना चाहिए. यह बैठक हमारे इस संकल्प को दर्शाती है कि हम आतंकवाद से मिलकर मुकाबला करेंगे और अपने नागरिकों व इस क्षेत्र के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करेंगे."

ये भी पढ़ें-

'ट्रंप को क्रेडिट लेने की आदत...', भारत-पाकिस्तान में सीजफायर पर पूर्व अमेरिकी NSA का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget