एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में ‘ब्रह्मोस’ से लगाया निशाना! पाकिस्तान में टारगेट पर सटीक हमले को लेकर क्या बोले एक्सपर्ट?

Brahmos Missile: भारत की तीनों सेनाओं आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के पास ब्रह्मोस मिसाइल है, जिसकी रेंज 700 किलोमीटर तक है. ब्रह्मोस का रिकार्ड है कि यह आज तक लक्ष्य पर निशाना साधने में कभी फेल नहीं हुआ.

India Strikes in Pakistan Brahmos: भारत ने पाकिस्तान और PAK के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में बुधवार (7 मई,2025) को 9 आतंकी ठिकानों पर जोरदार और सटीक एयर स्ट्राइक की. इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं, लेकिन इस दौरान पाकिस्तान में किसी भी रिहायशी इलाके या सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया. केंद्र सरकार ने भारतीय सशस्त्र बलों की इस कार्रवाई को संतुलित और सटीक बताया. हालांकि, रक्षा विशेषज्ञ और भारतीय नौसेना के रिटार्यड कोमोडोर रंजीत बी. राय ने इस कार्रवाई में ब्रह्मोस मिसाइल के इस्तेमाल होने की बात कही है.

रक्षा विशेषज्ञ और रिटार्यड कोमोडोर रंजीत बी. राय ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि यह एक परफेक्ट ऑपरेशन था. इससे पहले भारत की तीनों सशस्त्र सेनाओं आर्मी, नौसेना और वायु सेना ने अभ्यास किया था. उन्होंने कहा कि आर्मी, नेवी और एयरफोर्स तीनों के पास ब्रह्मोस मिसाइल है, जिसकी रेंज 700 किलोमीटर तक है और ब्रह्मोस का यह रिकॉर्ड है कि वह आज तक कभी भी फेल नहीं हुआ.

सभी मिसाइलों ने अपने लक्ष्य को पूरा किया- रक्षा विशेषज्ञ

उन्होंने कहा कि भारत के पास राफेल के बाद स्कैल्प मिसाइल है, वह भी लैंड अटैक है और हैमर भी लैंड अटैक है. उन्होंने कहा कि सरकार ने फिलहाल पूरी जानकारी नहीं बताई है, लेकिन सभी जानते हैं कि हमारी इन्वेंटरी में ये मिसाइलें हैं और ऐसा लग रहा है कि ब्रह्मोस, स्कैल्प और हैमर और ड्रोन हमारी तरफ से चलाए गए हैं और यह सभी हथियार हमारे पास हैं. उन्होंने कहा कि यह सभी हथियार बहुत सोच-समझकर चलाए गए हैं, क्योंकि सभी मिसाइल अपने टारगेट पर लगे हैं. इसमें कोई सिविलियंट टारगेट नहीं थे, सिर्फ आतंकी लक्ष्य को निशाना बनाया गया.

जल, थल और वायु, तीनों सेनाओं के पास है ब्रह्मोस मिसाइल

रक्षा विशेषज्ञ ने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल जल, थल और वायु, तीनों सेनाओं के पास है. भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल को INS राजपूत पर इंस्टॉल किया है. उन्होंने कहा कि नौसेना ने इसका परीक्षण पानी में किया है, थल सेना ने राजस्थान के पोखरण रेंज में इसका टेस्ट करती है और वायुसेना ने ब्रह्मोस को थोड़ा हल्का करके S-30 में लगा है.

रूस और भारत ने मिलकर तैयार किया है ब्रह्मोसमिसाइल

रिटार्यड कोमोडोर रंजीत बी. राय ने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल को भारत और रूस ने साथ मिलकर तैयार किया है. इसका नाम भारत की ‘ब्रह्मपुत्र नदी’ और रूस के ‘मॉस्को’ को जोड़कर ‘ब्रह्मोस’ रखा गया है. इसमें भारत की कंपनी की भागीदारी 51 प्रतिशत है और रूस की कंपनी की 49 प्रतिशत भागीदारी है. इसके लिए मैनेजिंग डायरेक्टर भारत का होता है और नंबर 2 पर जो अधिकारी होता है वह रूस का होता है.

उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे ब्रह्मोस मिसाइल के सभी पार्ट भारत में बन रहे हैं, लेकिन इसका सिर्फ एक हिस्सा, जिसे रैमजेट कहा जाता है, भारत में अब तक नहीं बना है. रिटायर्ड कोमोडोर ने कहा कि भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल को फिलिपींस को भेजा है और अब इंडोनेशिया भी इसकी मांग कर रहा है.

750 किलोमीटर तक है ब्रह्मोस की रेंज

रक्षा विशेषज्ञ ने कहा कि शुरुआत में ब्रह्मोस की रेंज एक इंटरनेशनल ट्रीट्री के मुताबिक, 350 किलोमीटर थी, लेकिन अमेरिका की मदद से भारत ने ट्रीटी साइन की और इसके बाद भारत लंबी रेंज की मिसाइलें बना सकता था. जिसके बाद ब्रह्मोस मिसाइल को अपग्रेड कर इसे 750 किलोमीटर से ज्यादा रेंज दी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
'खुलेआम डराने-धमकाने की कोशिश...' NALSAR विवाद पर ओवैसी का BCI पर तीखा हमला
'खुलेआम डराने-धमकाने की कोशिश...' NALSAR विवाद पर ओवैसी का BCI पर तीखा हमला
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब

Embed widget