एक्सप्लोरर

Opration Sindoor: लश्कर का टॉप कमांडर अबु जिंदाल, मसूद अजहर का साला मोहम्मद जमील... भारत की एयरस्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की लिस्ट

भारतीय सेना ने 7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला किया था. सेना ने आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया था, जिसमें 100 आतंकी भी मारे गए.

Opration Sindoor: भारतीय सेना ने 6-7 मई की आधी रात को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और Pok में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला किया था. इस अटैक में 9 टेररिस्ट लॉन्च पैड को टारगेट किया गया था, जिसमें 100 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि भारत सरकार ने की थी. इस सिलसिले में कई आतंकियों के नाम भी जारी कर दिए गए, जिनकी मौत हुई थी. इस लिस्ट में लश्कर का टॉप कमांडर अबु जिंदाल, मसूद अजहर का बहनोई मोहम्मद जमील समेत कई अन्य आतंकी शामिल है.

ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े कई टॉप के आतंकी मारे गए. ये आतंकी भारत में अलग-अलग हमलों में शामिल रह चुके थे. भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक में मौलाना मसूद अजहर के परिवार से जुड़े 14 लोगों की मौत हो गई थी. इस पर मसूद अजहर ने कहा था कि काश ऊपर वाला उसे भी अपने पास बुला लेता. 

ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए प्रमुख आतंकवादी

1. मुदस्सर खदियान उर्फ अबु जिंदाल (लश्कर-ए-तैयबा)
अबु जिंदाल मुरिदके स्थित मरकज तैयबा का प्रमुख और लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकी कमांडर था. पाकिस्तान की सरकार और सेना ने इसके अंतिम संस्कार में विशेष सम्मान दिया. पाक सेना प्रमुख और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पुष्पांजलि अर्पित की और सरकारी स्कूल परिसर में जनाजा पढ़ाया गया. इससे यह क्लीयर होता है कि पाकिस्तान सरकार और लश्कर के बीच गहरे संबंध हैं. 

2. हाफिज मोहम्मद जमील (जैश-ए-मोहम्मद)

यह मौलाना मसूद अजहर का सबसे बड़ा साला था और बहावलपुर स्थित मरकज ‘सुब्हान अल्लाह’ का प्रमुख था. वह जैश में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और आतंकी संगठन के लिए फंडिंग जुटाता था. 

3. मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी (जैश-ए-मोहम्मद)

यूसुफ अजहर मसूद अजहर का दूसरा साला था, जो आतंकी संगठन जैश के हथियारों के ट्रेनिंग कैंप का काम संभालता था. वह जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं में शामिल था और वर्ष 1999 में हुए IC-814 विमान अपहरण कांड में भी वांछित था.

4. खालिद उर्फ अबु आकाशा (लश्कर-ए-तैयबा)

यह आतंकी जम्मू-कश्मीर में कई हमलों में शामिल रह चुका था और अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क चलाता था. उसका अंतिम संस्कार फैसलाबाद में हुआ, जिसमें पाक सेना के वरिष्ठ अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर तक उपस्थित थे.

5. मोहम्मद हसन खान (जैश-ए-मोहम्मद)

यह मुफ्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा था, जो पीओके में जैश का ऑपरेशनल कमांडर था. हसन जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था.

पाकिस्तान की भूमिका सवालों के घेरे में 

इन आतंकियों को जिस प्रकार से राजकीय सम्मान और सैन्य उपस्थिति के साथ अंतिम विदाई दी गई, उससे यह स्पष्ट होता है कि पाकिस्तान की सेना और सरकार आतंकियों को न केवल संरक्षण देती है, बल्कि आंतरिक समर्थन भी प्रदान करती है. यह न केवल भारत के लिए बल्कि समूचे वैश्विक समुदाय के लिए चिंता का विषय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal: कोलकाता में लड़की को किया किडनैप, कई इलाकों में घुमाया, छेड़छाड़ कर हो गए फरार
West Bengal: कोलकाता में लड़की को किया किडनैप, कई इलाकों में घुमाया, छेड़छाड़ कर हो गए फरार
नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग, यात्रियों में हड़कंप
नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग, यात्रियों में हड़कंप
Emmanuel Macron India Visit LIVE: टैरिफ, चीन और व्यापार...फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पहुंचे भारत, जानें किन मुद्दों पर रहेगा जोर
LIVE: टैरिफ, चीन और व्यापार...फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पहुंचे भारत, जानें किन मुद्दों पर रहेगा जोर
AI Impact Summit 2026: भारत मंडपम में सजा ‘AI महाकुंभ’, दिखी भविष्य की झलक, जानें खास बात
भारत मंडपम में सजा ‘AI महाकुंभ’, दिखी भविष्य की झलक, जानें खास बात

वीडियोज

Solar Eclipse 2026: सूतक में ना करें ये काम, वरना होगी बड़ी अनहोनी! ज्योतिषाचार्य की चेतावनी | Shani
Solar Eclipse 2026: 'खुली आंखों' से ग्रहण देखने की सलाह पर भड़के ज्योतिषाचार्य! | Surya Grahan
Iran Us Conflict: ईरान पर Trump का सख्त अल्टीमेटम न्यूक्लियर डील नहीं हुई तो होगा बड़ा कदम
Bihar Breaking: नवादा में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा | Nawada News
CBSE Board Exam: आज से CBSE बोर्ड की परीक्षा शुरू, 43 लाख छात्र देंगे परीक्षा | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बॉयकॉट में नहीं, सरेंडर में मजा आता है...', भारत के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ने कही बात, पछताए पाकिस्तानी PM!
'बॉयकॉट में नहीं, सरेंडर में मजा आता है...', भारत के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ने कही बात, पछताए पाकिस्तानी PM!
'स्वतंत्र देव सिंह का एक नाम कांग्रेस सिंह भी' सतीश महाना की बात पर यूपी विधानसभा में लगे ठहाके
'स्वतंत्र देव सिंह का एक नाम कांग्रेस सिंह भी' सतीश महाना की बात पर यूपी विधानसभा में लगे ठहाके
इमाद वसीम पर लगा अपने होने वाले बच्चे की हत्या का गंभीर आरोप, दूसरी शादी के बाद मचा हंगामा
इमाद वसीम पर लगा अपने होने वाले बच्चे की हत्या का गंभीर आरोप, दूसरी शादी के बाद मचा हंगामा
बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान! शाहपुर कंडी डैम के आगे PAK पस्त, क्या है भारत का 'रावी' अटैक?
बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान! शाहपुर कंडी डैम के आगे PAK पस्त, क्या है भारत का 'रावी' अटैक?
Assi BO Day 1 Prediction: 'अस्सी' बनेगी सबसे बड़ी फीमेल ओपनर? क्या तापसी पन्नू तोड़ देंगी प्रियंका चोपड़ा का 11 साल पुराना रिकॉर्ड
'अस्सी' बनेगी सबसे बड़ी फीमेल ओपनर? क्या तापसी पन्नू तोड़ देंगी प्रियंका चोपड़ा का 11 साल पुराना रिकॉर्ड
भारत-अमेरिका के बीच फाइनल स्टेज पर ट्रेड डील! भारतीय टीम इस तारीख को जाएगी US, जानें कब लगेगी मुहर
भारत-अमेरिका के बीच फाइनल स्टेज पर ट्रेड डील! भारतीय टीम इस तारीख को जाएगी US, जानें कब लगेगी मुहर
फ्रिज में ये सेटिंग होते ही बढ़ जाता है बिजली का बिल, जानें अपने काम की बात
फ्रिज में ये सेटिंग होते ही बढ़ जाता है बिजली का बिल, जानें अपने काम की बात
Indian Air Force: इंडियन एयर फोर्स की एक स्क्वाड्रन में कितने होते हैं फाइटर जेट, भारत के पास कितने?
इंडियन एयर फोर्स की एक स्क्वाड्रन में कितने होते हैं फाइटर जेट, भारत के पास कितने?
Embed widget