एक्सप्लोरर

ऑपरेशन समुद्र-सेतु: भारतीय नौसेना का विदेश से लिक्विड ऑक्सीजन के कंटनेर लाने का काम जोरों पर, फ्लीट कमांडर से abp की खास बातचीत

कोरोना काल में नौसेना विदेशों से लिक्विड ऑक्सजीन के कंटनेर और सिलेंडर सहित ऑक्सजीन कंस्नट्रेटर ऑपरेशन समुद्र-सेतु के तहत लाने में जुटी है.

कोरोना काल में ऑपरेशन समुद्र-सेतु के तहत विदेशों से लिक्विड ऑक्सजीन के कंटनेर और सिलेंडर सहित ऑक्सजीन कंस्नट्रेटर लाने में नौसेना जुटी है. नौसेना की पश्चिमी कमान के फ्लीट कमांडर रियर एडमिरल अजय कोच्चर से एबीपी न्यूज ने खास बातचीत की.

अजय कोच्चर के नेतृत्व में सोमवार को ही नौसेना का आईएनएस कोलकता युद्धपोत कतर और कुवैत से लिक्विड ऑक्सीजन लेकर मंगलौर बंदरगाह पहुंचा है. जिस वक्त आईएनएस कोलकता को कतर और कुवैत से ऑक्सजीन से भरे कंटनेर लाने का आदेश मिला उस वक्त ये युद्धपोत फ्रांस की नौसेना के साथ अरब सागर में युद्धभ्यास कर रहा था. लेकिन आदेश मिलते ही आईएनएस कोलकता ने टर्न-एराउंड किया और मानवीय सहायता में जुट गया.

भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन समुद्र सेतु लॉन्च किया था

आपको बता दें कि 30 अप्रैल को भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन समुद्र सेतु लॉन्च किया था. इस ऑपरेशन के तहत नौसेना के कुल नौ (09) युद्धपोतों को मित्र-देशों से लिक्विड ऑक्सजीन से लेकर खाली क्रायोजैनिक ऑक्सजीन टैंक, सिलेंडर और दूसरा मेडिकल उपकरण लाए जा रहे हैं. अब तक चार युद्धपोत भारत आ चुके हैं.

रियर एडिमरल अजय कोच्चर के मुताबिक सोमवार को समुद्र-सेतु के अंतर्गत तीन युद्धपोत कतर, कुवैत और सिंगापुर से 04 भरे हुए लिक्विड ऑक्सीजन कंटनेर (कुल क्षमता 27 मैट्रिक टन), आठ खाली ऑक्सीजन कंटनेर (क्षमता 20 एमटी), 900 भरे हुए ऑक्सीजन सिलेंडर, 3150 खाली सिलेंडर और 10 हजार रेपिड एंटीजन टेस्टिंग किट सहित काफी मात्रा में दूसरे मेडिकल उपकरण लेकर भारत के अलग-अलग बंदरगाह पहुंचें.

सोमवार को कतर और कुवैत से दो 27 एमटी के भरे हुए ऑक्सीजन कंटनेर लेकर पहुंचा

जिस आईएनएस कोलकता युद्धपोत का नेतृत्व अजय कोच्चर ने किया वो सोमवार को कतर और कुवैत से दो 27 एमटी के भरे हुए ऑक्सीजन कंटनेर, 400 ऑक्सजीन सिंलेंडर, 47 ऑक्सजीन कंस्नट्रैटर लेकर मंगलौर पहुंचा है.

रियर एडमिरल के मुताबिक, नौसेना का मुख्य चार्टर वैसे तो समुद्री-सीमाओं की सुरक्षा और हिंद महासागर में किसी भी चुनौती का सामना करना है, लेकिन इस चार्टर में मानवीय सहायता भी शामिल है. यही वजह है कि जैसे ही देश को ऑक्सजीन की जरूरत हुई, नौसेना के युद्धपोतों को मित्र-देशों से ऑक्सजीन इत्यादि लाने के लिए मोड़ दिया गया.

शांति-काल में नौसेना का मुख्य-चार्टर मिलिट्री-डिप्लोमेसी है

एबीपी न्यूज से बातचीत में रियर एडमिरल ने बताया कि शांति-काल में भी नौसेना का मुख्य-चार्टर मिलिट्री-डिप्लोमेसी है. इसका फायदा ऐसी मुश्किल के समय में आता है जब नौसेना के युद्धपोत मदद के लिए मित्र-देशों के बंदरगाहों पर जाते हैं.

इस सवाल पर कि जब पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर चीन से तनातनी चल रही है तो ऐसे में क्या नौसेना के युद्धपोतों का ऑपरेशन्ल-डिप्लोयमेंट से हटाकर ह्यमूनेटेरियन-अस्सिटेंस में लगाने से समुद्री-सीमाओं की सुरक्षा पर तो असर नहीं पड़ेगा. पश्चिमी कमान के बेड़े के प्रमुख ने कहा कि जितनी तेजी से नौसेना सैन्य-रूप से मानवीय सहायता में जुट जाती है, उतनी ही तेजी से मिलिट्री-रूप में वापस भी आ सकती है.


ऑपरेशन समुद्र-सेतु: भारतीय नौसेना का विदेश से लिक्विड ऑक्सीजन के कंटनेर लाने का काम जोरों पर, फ्लीट कमांडर से abp की खास बातचीत

सिंगापुर से आंध्रा-प्रदेश के विशाखापट्टनम पोर्ट पर आठ खाली क्रायोजैनिक ऑक्सीजन कंटनेर लेकर पहुंचा

रियर एडमिरल ने ये भी बताया की आईएनएस ऐरावत युद्धपोत भी सोमवार की सुबह सिंगापुर से आंध्रा-प्रदेश के विशाखापट्टनम पोर्ट पर आठ खाली क्रायोजैनिक ऑक्सीजन कंटनेर, 3150 खाली सिलेंडर, 500 भरे हुए सिलेंडर और 10 हजार रेपिड एंटीजन टेस्टिंग किट लेकर पहुंच गया है.

आईएनएस त्रिखंड भी फ्रांस की मदद से कतर से दो 27 मैट्रिक टन (एमटी)के भरे हुए ऑक्सीजन कंटनेर लेकर मुंबई पहुंचा है. रियर एडमिरल ने एबीपी न्यूज के माध्यम से देशवासियों को भरोसा दिलाय कि जबतक जरूरत होगी तब तक नौसेना के युद्धपोत लगातार विदेशों से ऑक्सजीन लाने के काम में जुटे रहेंगे.

यह भी पढ़ें.

Corona Vaccination in India: भारत में लगाए गए कोविड-19 के 17.26 करोड़ टीके, जानिए कहां कितने लगे टीके

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महान मुख्यमंत्री ने...', कुमारस्वामी ने DK शिवकुमार पर लगाए चौंकाने वाले गंभीर आरोप
'महान मुख्यमंत्री ने...', कुमारस्वामी ने DK शिवकुमार पर लगाए चौंकाने वाले गंभीर आरोप
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
'बाप' वाले कमेंट पर खरगे के बचाव में उतरे पप्पू यादव, बोले- 'सर्वनाश...'
'बाप' वाले कमेंट पर खरगे के बचाव में उतरे पप्पू यादव, बोले- 'सर्वनाश...'
ब्राजील में लूला की जीत पर विवाद! क्या है आरोप? बोल्सोनारो बोले- 'चुनाव रद्द हो'
ब्राजील में लूला की जीत पर विवाद! क्या है आरोप? बोल्सोनारो बोले- 'चुनाव रद्द हो'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget