एक्सप्लोरर

8 राज्यों में पड़ताल, कहां गया अमृतपाल? एक्शन से बौखलाए हमदर्द विदेशों में फैला रहे अफवाह, माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Manhunt For Amritpal: अमृतपाल सिंह की तलाश पंजाब पुलिस 8 राज्यों में कर रही है लेकिन 8 दिन बीत जाने के बाद भी वह पकड़ा नहीं जा सका है. इस बीच अफवाहों का बाजार गर्म हो चला है.

Manhunt For Amritpal: अमृतपाल सिंह के नेटवर्क पर लगातार हो रहे एक्शन से उसके हमदर्द खालिस्तानी समर्थरक बौखला गए हैं. भारत से लेकर विदेश तक से अफवाहों के जरिए साजिश रची जा रही है. कहीं पोस्टर लगाए जा रहे हैं तो कहीं सोशल मीडिया से दुष्प्रचार हो रहा है. जालंधर से लेकर कुरुक्षेत्र तक का सीसीटीवी ट्रेल  सामने आने के बाद भी अफवाहों का बाजार गर्म है.

अफवाह फैलाई जा रही है कि अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. यूपी के रामपुर जिले के बिलासपुर में अमृतपाल की गिरफ्तारी के विरोध में पोस्टर लगा दिए गए. इसके बाद पुलिस ने मार्च निकाल कर साफ संदेश दिया कि अमृतपाल के हमर्दद बचेंगे नहीं. 

कुछ ऐसा ही हाल उत्तराखंड के उधमपुर नजर में नजर आया जहां पोस्टर लगने की बात सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में है. पुलिस और आईबी की टीम ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

अमृतपाल के समर्थक फैला रहे अफवाह

अमृतपाल के एक समर्थक ने दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत का झंडा उतारने का ऑडियो मैसेज भी भेजा है जिसके बाद जांच और तलाशी बढ़ा दी गई है. पुलिस का कहना है कि विदेश में बैठे हैंडलर अफवाहें फैला रहे हैं.

बठिंडा के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा, "हमारी अपील है कि लोग अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बारे में सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करें. जब भी गिरफ्तारी होगी, इसकी जानकारी पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए देगी."

उत्तराखंड के रास्ते भाग सकता है नेपाल

पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह के खिलाफ अभियान शुरू किया था. 8 दिन बीत जाने के बाद भी अभी वह गिरफ्त में नहीं आया है. सूत्रों की मानें तो अमृतपाल के उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंका है. इसे देखते हुए उत्तराखंड से लगी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है.

अमृतपाल के पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

जांच एजेंसियों को शक है कि अमृतपाल का पाकिस्तान से कनेक्शन है. पाकिस्तान के इशारे पर ही अमृतपाल को भारत में अलगाववाद को भड़काने भेजा गया है. जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, अमृतपाल और उसके गैंग का पाकिस्तान कनेक्शन क्लियर होता जा रहा है.

अमृतपाल के  पाकिस्तानी कनेक्शन के बारे में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. अमृतपाल के खासमखास गोरखा बाबा को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है. गोरखा बाबा अमृतपाल सिंह का गनर था. उसके मोबाइल से पाकिस्तानी युवक का ड्राइविंग लाइसेंस मिला है. पुलिस को शक है कि आईएसआई के एजेंट्स को भी अमृतपाल सरहद पार करवा रहा था.

पासपोर्ट नंबर भी पुलिस को मिला

गोरखा बाबा के मोबाइल से पता चला कि अमृतपाल सिंह ने खालिस्तान का नक्शा, झंडा और करंसी भी तय कर रखी थी. जिस पर भिंडरावाले की तस्वीर लगाने की प्लानिंग थी. इस बीच पुलिस को अमृतपाल सिंह का पासपोर्ट नंबर भी हाथ लग चुका है, जिसका नंबर V2155280 है. ये वही पासपोर्ट नंबर है जिसके जरिए अमृतपाल सिंह दुबई से भारत लौटा है.

8 राज्यों में चल रही तलाश

दुबई से भारत लौटने के साथ ही अमृतपाल पाकिस्तानी एजेंडे को आगे बढ़ाने में लग गया. लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए अमृतपाल एक तरफ धर्म का सहारा ले रहा था तो दूसरी तरफ नशे के खिलाफ मुहिम का लबादा ओढ़े हुए था. नवंबर 2022 में अमृतपाल ने अपने गांव में एक नशा मुक्ति केंद्र भी खोला और इसी नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में वो युवाओं को भड़का रहा था. फरार होने से पहले तक अमृतपाल अपने देशद्रोही एजेंडे में जुटा हुआ था लेकिन अब जब पुलिस उसके पीछे पड़ी वो दुम दबाकर भाग खड़ा हुआ. अब आठ राज्यों में उसकी तलाश चल रही है.

यह भी पढ़ें

'दिल्ली में तिरंगा हटाकर लगाएंगे खालिस्तानी झंडा', खालिस्तान समर्थकों ने ऑडियो मैसेज भेजकर दी धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget